×

Tokyo Olympics Day 4: भारत के लिए चौथा दिन रहा निराशाजनक

Tokyo Olympics Day 4: टोक्यो ओलंपिक का आज चौथा दिन हैं। आज भारत हॉकी, तीरंदाजी पदक राउंड, बैडमिंटन,जूडो पदक राउंड, बॉक्सिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 26 July 2021 1:20 AM GMT (Updated on: 26 July 2021 5:18 PM GMT)

Tokyo Olympics Day 4: आज टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन (Tokyo Olympics Day 4) भारत के लिए निराशाजनक रहा। भारत को आज एक भी मेडल नहीं मिल पाया। तलवारबाजी (fencing), तैराकी (Swimming), हॉकी (Hockey), तीरंदाजी (Archery), बॉक्सिंग (Boxing) समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आज टेबिल टेनिस में भारत की तरफ से शरत कमल अगले दौर में पहुंच चुके हैं।


Live Updates

  • 26 July 2021 6:21 AM GMT

    टेनिस के वूमेंस सिंगल राउंड में नाओमी ओसाका तीसरे राउंड में पहुंचीं।


  • 26 July 2021 6:18 AM GMT

    टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू करने वाली भवानी देवी ने ट्वीट किया 'इमोशनल' पोस्ट

    तलवारबाजी में हार मिलने के बाद भवानी देवी काफी हताश है। इस हार के लिए उन्होंने पूरे देश से माफी मांगी हैं।


  • 26 July 2021 5:34 AM GMT

    बैडमिंटन में भारत के पास लास्ट मौका

    बैडमिंटन में भारत के पास लास्ट मौका है। यदि वह ब्रिटेन की बेन लेन और शॉन वेंडी की टीम को मात दे देती है, तो अगले राउंड में पहुंच सकती है। 


  • 26 July 2021 5:09 AM GMT

    तीरंदाजी में भारत क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गया। 


  • 26 July 2021 5:08 AM GMT

    भारत ने दूसरे से पहले राउंड में अच्छी शुरुआत की है।

    दूसरे सेट का स्कोर

    भारत: 09-10-10

    कोरिया: 09-10-10


  • 26 July 2021 5:03 AM GMT

    तीरंदाजी का मुकाबला शुरू

    पहला सेट का स्कोर

    कोरिया: 10-10-9

    भारत: 8-10-10


  • 26 July 2021 4:59 AM GMT

    बैडमिंटन के मेंस डबल क्वार्टरफाइनल में चिराग शेट्टी और सात्विक का मुकाबला इंडोनेशिया की टीम से हो रहा है।

    स्कोर: 9-13

  • 26 July 2021 4:56 AM GMT

    जापान की 13 साल की निशिया ने टोक्यो ओलंपिक में वूमेंस स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 


  • 26 July 2021 4:43 AM GMT

    बैडमिंटन में हारे प्रणीत

    बैडमिंटन में भारत के बी. साईं प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा है। उनका मुकाबला इजराइल के मिशा जिल्बरमैन से था।

  • 26 July 2021 3:54 AM GMT

    टेबल टेनिस में हारी सुतीर्था

    टेबल टेनिस के वूमेंस सिंगल मैच में सुतीर्था मुखर्जी का सफर यही खत्म हो गया है। यू फो ने सुतीर्था को 3-11,3-11, 5-11, 5-11 से हरा दिया है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story