×

Tokyo Olympics: ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा, पूजा रानी और दीपिका ने जीता आज का मुकाबला

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 28 July 2021 12:56 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 10:06 AM GMT)

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां (Tokyo Olympic Day 6) दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी। वही आज बैडमिंडन (badminton) स्टार पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) अपने अगले मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा आज तीरंदाजी (Archery), रोइंग (Rowing), सेलिंग (Sailing) और मुक्केबाजी (Boxing) में भारतीय खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Live Updates

  • 28 July 2021 9:15 AM GMT

    आर्चरी राउंड ऑफ 64 में दीपिका कुमारी ने करमा के खिलाफ 6-0 से मुकाबला जीत लिया है।

    स्कोर

    दीपिका कुमारी: 9-10-08

    करमा: 6-8 -10


  • 28 July 2021 8:03 AM GMT

    तीरंदाजी राउंड ऑफ 32 का आखिरी मुकाबला भी प्रवीण जाधव 0-6 से हार गए।

    स्कोर

    ब्रैडी: 8-9-9 – 26 अंक

    जाधव : 8-8-7 – 23 अंक

  • 28 July 2021 7:56 AM GMT

    तीरंदाजी के पहले सेट में प्रवीण जाधव 0-2 से पीछे चल रहे हैं।

    ब्रैडी: 9-10-9 – 28 अंक

    जाधव: 9-8-10 – 27 अंक

  • 28 July 2021 7:54 AM GMT

    आर्चरी में भारत के प्रवीण जाधव का मुकाबला शुरू हो गया है। उनका सामना अमेरिका के ब्रैडी विलसन से हो रहा है।

  • 28 July 2021 7:53 AM GMT

    आर्चरी में भारत के प्रवीण जाधव वर्ल्ड के नंबर 1 तीरंदाज का का सामना करेंगे। उनका अगला मुकाबला अमेरिका के एलिसन से होगा। 


  • 28 July 2021 7:29 AM GMT

    तीरंदाजी- थोड़ी देर में शुरू होगा दीपिका का मुकाबला

  • 28 July 2021 7:19 AM GMT

    तीरंदाज-  प्रवीण जाधव ने रूसी खिलाड़ी को दी मात

    भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने पुरुषों के व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन में रूसी ओलंपिक समिति के गलसन बजरजापोव को 6-0 से हराया।



  • 28 July 2021 7:14 AM GMT

    तीरंदाजी के पहला सेट में प्रवीण जाधव के नाम रहा। उन्होंने रूस के गालसान के खिलाफ 28 अंक हासिल किए है।

    स्कोर-

    प्रवीण जाधव : 9-9-10 – 28

    गालसान: 10-10-07 – 27

  • 28 July 2021 7:12 AM GMT

    तीरंदाजी के मेंस इंडिविजुअल इंवेट का मुकाबला शुरू

    तीरंदाजी के मेंस इंडिविजुअल राउंड ऑफ 64 का मुकाबला शुरू हो गया है, जिसमें भारत की तरफ से प्रवीण जाधव ने हिस्सा लिया है।

  • 28 July 2021 5:59 AM GMT

    सेलिंग में मेंस स्किफ में भारत की ओर से गणपति केलपांडा और वरुण ठक्कर ने हिस्सा लिया, जिसमें चौथी रेस में वे 19वें पायदान पर रहे। सब मिलाकर वह अब 18वें स्थान पर पहुंच गए है। सेलिंग के 12 होने है, जिसमें से 8 हो चुकी है, बाकी बचे दो रेस 29 जुलाई को होगी।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story