×

Tokyo Olympics: ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा, पूजा रानी और दीपिका ने जीता आज का मुकाबला

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 28 July 2021 12:56 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 10:06 AM GMT)

Tokyo Olympics Day 6 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज छठवां (Tokyo Olympic Day 6) दिन है। आज भारत के दिन की शुरुआत महिला हॉकी (Hockey) से होगी। वही आज बैडमिंडन (badminton) स्टार पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) अपने अगले मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा आज तीरंदाजी (Archery), रोइंग (Rowing), सेलिंग (Sailing) और मुक्केबाजी (Boxing) में भारतीय खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Live Updates

  • 28 July 2021 3:30 AM GMT

    स्वीमिंग में हंगरी के क्रिस्टोफ मिलक ने 200 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड मेडल जीत लिया है।


  • 28 July 2021 3:28 AM GMT

    भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय मेंस इंडिविजुअल एलिमिनेशन राउंड में इज़राइल के इताय शैनी से 6-5 से हार गए है।

  • 28 July 2021 2:54 AM GMT

    भारतीय मेंस लाइटवेट डबल स्‍कल्‍स टीम अर्जुन और अ‍रविंद की हार हुई। उनका यह मुकाबला मेडल फाइनल के लिए था।

  • 28 July 2021 2:53 AM GMT

    हॉकी में भारत की हार

    हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से 4-1 के स्कोर से हार गई।

  • 28 July 2021 2:51 AM GMT

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु की पहली जीत

    बैडमिंटन में भारत की पीवी सिंधु ने 21-9 से पहला गेम जीत लिया है। उनका मुकाबला हॉन्गकॉन्ग की चेउंग नगन यी से हैं।


  • 28 July 2021 2:45 AM GMT

    तीरंदाजी में तरुणदीप ने 6-4 से मुकाबला जीता

    तरुणदीप राय ने पुरुष एकल तीरंदाजी में भी राउंड 16 के लिए क्वालीफाई किया।


  • 28 July 2021 2:43 AM GMT

    तीरंदाजी में तरुणदीप ने 4-4 से किया बराबर

    भारत के तरुणदीप रॉय और हनबिन ओलेस्की (यूक्रेन) ने तीसरे सेट में 10-8-9 का स्कोर हासिल किया, जिसके बाद चौथे सेट में तरुणदीप ने 4-4 का स्कोर हासिल कर मुकाबले को बराबरी तक पहुंचा दिया है।


  • 28 July 2021 2:38 AM GMT

    हॉकी- ब्रिटेन लगातार दबाव बनाते जा रहा है। उसने भारत के खिलाफ चौथा गोल कर दिया है।


  • 28 July 2021 2:36 AM GMT

    तीरंदाजी का मुकाबला शुरू

    तीरंदाजी के मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 का मुकाबला शुरू हो गया है।

    तरुणदीप 3-1 से पीछे चल रहे है।

    स्कोर: 9-8-10 

  • 28 July 2021 2:25 AM GMT

    हॉकी- ग्रेट ब्रिटेन ने अपने खेमे में एक और गोल जोड़ लिया है। ऐसे में भारतीय महिला टीम पर काफी दबाव बनता जा रहा है। लिली ओस्‍ली ने तीसरा गोल दागकर भारत के खिलाफ 3-1 स्कोर कर लिया है।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story