×

VIDEO : पापा धोनी की गोद में बैठकर जीवा ने गाया क्रिसमस सॉन्ग

tiwarishalini
Published on: 26 Dec 2017 7:22 AM GMT
VIDEO : पापा धोनी की गोद में बैठकर जीवा ने गाया क्रिसमस सॉन्ग
X

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में जीवा सबको क्रिसमस की बधाई देती नजर आ रही है। इस वीडियो में धोनी भी दिख रहे हैं। जीवा पापा महेंद्र सिंह धोनी की ही गोदी में बैठकर ‘वी विश यू मेरी क्रिसमस’ गाना गाती नजर आ रही हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब जीवा गाना गाती नजर आ रही हो। इससे पहले भी वो कई बार अपने इस हुनर का प्रदर्शन कर चुकी हैं और उनकी वीडियोज खुद उनकी मां साक्षी और पापा धोनी सोचेल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वैसे इस वीडियो में भी जीवा काफी अच्छा गा रही हैं। पापा धोनी इस गाने को एन्जॉय भी कर रहे हैं।

इस वीडियो में जहां धोनी की नजरें जीवा पर टिकी हुई हैं वहीं, जीवा गाड़ी से बाहर झाकती नजर आ रही हैं। बताते चलें, हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है। इस सीरीज में टीम ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरी थी।

ऐसे में 24 दिसंबर को सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में सैंटा कैप पहनकर क्रिसमस का जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय टीम के कई खिलाड़ी सैंटा कैप पहनकर नजर आए। इनमें से एक धोनी भी थे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story