×

आंखों पर पट्टी बांधकर खिलाड़ियों को कोहली ने इस तरह पहचाना, लेकिन बाद में जो हुआ उसे देख आप हंसी नहीं रोक पाएंगे

Virat Kohli Blindfold Challenge: सोशल मीडिया के इस ज़माने में हर दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड जरूर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर बड़ी हस्तियां तक अपडेट रहती है। भारत में भी सोशल मीडिया का उपयोग काफी किया जा रहा है।

Suryakant Soni
Published on: 22 April 2023 3:23 PM GMT
आंखों पर पट्टी बांधकर खिलाड़ियों को कोहली ने इस तरह पहचाना, लेकिन बाद में जो हुआ उसे देख आप हंसी नहीं रोक पाएंगे
X
Virat Kohli Blindfold Challenge

Virat Kohli Blindfold Challenge: सोशल मीडिया के इस ज़माने में हर दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड जरूर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर बड़ी हस्तियां तक अपडेट रहती है। भारत में भी सोशल मीडिया का उपयोग काफी किया जा रहा है। अभिनेताओं से लेकर क्रिकेटर और राजनेताओं तक के करोड़ो फॉलोवर देखने को मिलते है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के चैलेंज भी खूब वायरल होते रहते हैं। इस समय एक ऐसा ही चैलेंज जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इसका नाम ब्लाइंड फोल्ड चैलेंज रखा गया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली इस चैलेंज को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आंखों पर पट्टी बांधकर खिलाड़ियों को पहचाना:

बता दें आरसीबी की टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मैच रहा हैं। इस वीडियो को आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस वीडियो में कोहली आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथी खिलाड़ियों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद का बताया जा रहा है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by PUMA India (@pumaindia)

विराट ने किया ब्लाइंड फोल्ड चैलेंज का सामना:

विराट कोहली के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब जब उन्होंने ब्लाइंड फोल्ड चैलेंज का सामना किया तो उसक मजेदार वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल होना ही था। बता दें इस वीडियो में विराट ने सबसे पहले दिनेश कार्तिक को उनकी दाढ़ी के चलते पहचान लिया। उसके बाद उन्होंने मोहम्मद सिराज को उनकी घड़ी के कारण पहचाना। यहीं नहीं उन्होंने अपनी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को उनके टेटू के चलते पकड़ लिया।

सुनील छेत्री को मजेदार अंदाज़ में पहचाना:

बता दें अपने साथी खिलाड़ियों के बाद विराट का सामना ऐसे खिलाड़ी से हुआ जिसका क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की.. इस वीडियो में सुनील छेत्री को विराट ने बड़े ही मजेदार तरीके से पहचाना। कोहली ने सुनील छेत्री को छूने के बाद कहा कि ''ये कौन है बच्चा, जरा हाइट नापू। इसके बाल बहुत हार्ड है और ये ऑलराउंडर है।'' इस तरह विराट कोहली ने इस वीडियो में खूब मजे लिए। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story