×

Virat Kohli Net Worth: विराट कोहली करते हैं क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा कमाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक

Virat Kohli Net Worth: पिछले कुछ समय से उनका बल्ला जमकर गरज रहा हैं। इसके अलावा उनकी कमाई का सिलसिला भी दिन-रात बढ़त ही जा रहा हैं। आज वो वो एक ऐड के सबसे अधिक राशि लेने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।

Newstrack
Published on: 19 Jun 2023 1:31 AM GMT
Virat Kohli Net Worth: विराट कोहली करते हैं क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा कमाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक
X
Virat Kohli Net Worth (Photo - Social Media)

Virat Kohli Net Worth: टीम इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में विराट कोहली सबसे आगे नज़र आते हैं। अपने बल्ले से गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले किंग कोहली इस समय सबसे ज्यादा कमाई वाले क्रिकेटर्स माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला जमकर गरज रहा हैं। इसके अलावा उनकी कमाई का सिलसिला भी दिन-रात बढ़त ही जा रहा हैं। आज वो वो एक ऐड के सबसे अधिक राशि लेने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। इसके अलावा उनकी बीसीसीआई और आईपीएल से भयंकर कमाई होती हैं।

1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक:

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई हैं जिसमें उनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ से अधिक पहुंच गया हैं। इस आंकड़े के नजदीक कोई दूसरा क्रिकेटर नज़र नहीं आता हैं। कोहली महान फुटबॉल खिलाड़ियों के बराबर कमाई कर रहे हैं। उनकी हर महीने की कमाई करोड़ों रूपये में आंकी जाती हैं। कोहली के बाद टीम इंडिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता हैं। लेकिन ये दोनों भी कोहली से इस मामले में काफी पीछे हैं।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों की कमाई:

विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोवर वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया से कमाई भी करोड़ों में होती हैं। हाल ही में छपी एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 9 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। जबकि इसके अलावा ट्विटर के लिए वो करीब तीन करोड़ रूपये तक एक पोस्ट से कमाते हैं। वो सोशल मीडिया से इतनी कमाई करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन से करते हैं 175 करोड़ की कमाई:

अगर विराट कोहली की कमाई के जरिए की बात करें उनके होटल-रेस्ट्रो हैं। इसके अलावा उन्हें बीसीसआई ने ए ग्रेड के कॉन्ट्रेक्ट से टीम में रखा हैं। जिसके जरिए उनको करीब 7 करोड़ से अधिक रूपये मिलते हैं। इसके अलावा आईपीएल में आरसीबी की टीम भी उनको करोड़ों रूपये महीने के देती हैं। जबकि उनकी विज्ञापन से कुल कमाई 175 करोड़ की हैं।

मुंबई-गुरुग्राम में आलिशान मकान:

बता दें विराट कोहली की टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में गिनती होती हैं। उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचाई। अभी उनके पास मुंबई और गुरुग्राम में आलिशान मकान हैं। इसके अलावा उनके पास लक्ज़री कारों का बड़ा कलेक्शन भी मौजूद हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story