×

विराट कोहली खेल रत्न और अजिंक्य रहाणे अर्जुन अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

By
Published on: 3 May 2016 9:35 AM GMT
विराट कोहली खेल रत्न और अजिंक्य रहाणे अर्जुन अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट
X

नई दिल्ली: राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए इस बार भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम की सिफारिश की गई है। अगर कोहली को यह पुरस्कार दिया जाता है तो इसे पाने वाले वह सचिन(1997-98) और धोनी(2007-08) के बाद तीसरे क्रिकेटर होंगे।

बीसीसीआई ने विराट का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश की है। ये सुझाव बीसीसीआई की ओर से खेल मंत्रालय को भेज दिए गए हैं।

खेल रत्न के साथ एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया जाता है। जबकि अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले को 5 लाख रुपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली को एम एस धोनी की जगह 2014-15 में टेस्ट मैच की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके साथ ही साल 2014 और 2016 में के टी-20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

उन्हें दोनों ही बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। विराट कोहली आईपीएल में बैंगलोर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

Next Story