×

IND vs ENG: विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में पोंटिंग को छोड़ा पीछे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड किया है। आपको बता दें कि यह रिकॉर्ड इन्होंने घर पर सबसे तेजी से 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाकर जीता है। इस रिकॉर्ड को विराट ने महज 195 पारियों में अपने नाम किया है।

Newstrack
Published on: 23 March 2021 1:35 PM GMT
IND vs ENG: विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में पोंटिंग को छोड़ा पीछे
X
IND vs ENG: विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में पोंटिंग को छोड़ा पीछे photos (social media)

नई दिल्ली : भारत - इंग्लैंड के बीच वन डे मैच शुरू हो चुके हैं। पहले वन डे मैच का आगाज हो चूका है। इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक अपने नाम किया है। इस वन डे मैच में विराट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। विराट 56 रन बनाकर आउट हो गए। आपको बता दें कि भारत के कप्तान इस अर्धशतक के बीच एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड।

विराट ने बनाया घरेलू जमीन पर 10 हजार रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड किया है। आपको बता दें कि यह रिकॉर्ड इन्होंने घर पर सबसे तेजी से 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाकर जीता है। इस रिकॉर्ड को विराट ने महज 195 पारियों में अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग ने 219 पारियों को बनाकर जीता था।

पहले नंबर पर यह रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी

बताया जा रहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी सर जमीन पर 10 हजार का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय बन चुके हैं। घर पर यह रिकॉर्ड बनाने वाले सबसे पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। इन्होंने यह रिकॉर्ड 14192 रन बनाकर अपने नाम किया है। इसके साथ पहले पोजिशन पर रिकॉर्ड बनाने वाले रिकी पॉन्टिंग, कुमार संगकारा, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने ने यह खिताब अपने नाम किया है।

one day match

ये भी पढ़े...कोरोना का कहर: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, इन नियमों का करना होगा पालन

भारत - इंग्लैंड के पहले वन डे में विराट ने बनाया 56 रन

विराट कोहली ने भारत - इंग्लैंड के पहले वन डे में 56 रन बनाया है। उसके बाद यह आउट भी हो गए। बताया जा रहा है कि इस वन डे मैच में विराट को मार्क वुड ने आउट किया है। इन्होंने शानदार पारी खेली है। इसके साथ विराट ने अपने नाम घरेलू सरजमीं पर सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

ये भी पढ़े...बस में भीषण विस्फोट: सेना पर IED ब्लास्ट से हमला, शहीद हुए 3 जवान

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story