×

अब इस क्रिकेटर ने तोड़ी मर्यादा की सारी हदें, अनजान महिला ने खोली पोल तो...

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों में घिर सकते हैं। क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा, गलत संबंध समेत कई आरोप लागए थे, जिसकी वजह से उन्हें तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। लेकिन तेज गेंदबाज शमी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 10 July 2019 1:01 PM GMT
अब इस क्रिकेटर ने तोड़ी मर्यादा की सारी हदें, अनजान महिला ने खोली पोल तो...
X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों में घिर सकते हैं। क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा, गलत संबंध समेत कई आरोप लागए थे, जिसकी वजह से उन्हें तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। लेकिन तेज गेंदबाज शमी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें...अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कही ये बड़ी बात

एक अनजान महिला ने शमी पर मैसेज करने का आरोप लगाया है। महिला ने उनके मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए आरोप लगाए हैं। इस महिला का नाम सोफिया है। उसने लिखा, 'क्या कोई बता सकता है कि 1.4 मिलियन फॉलोअर वाला कोई क्रिकेटर मुझे मैसेज क्यों भेज रहा है?' किसी मॉडल की प्रोफाइल फोटो के साथ बने इस ट्व‌िटर हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी इंस्टाग्राम पर उन्हें गुड आफ्टरनून मैसेज किया करते हैं।

शमी ने कथित तौर पर एक अनजान महिला को इंस्टाग्राम पर गुड ऑफ्टरनून का मैसेज भेजा। इंस्टाग्राम पर सोफिया नाम की महिला ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, शमी जैसा लोकप्रिय खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेजता है? स्क्रीनशॉट्स जल्द ही वायरल हो गए और ट्विटर पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें...क्या ऑपरेशन लोटस 3.0 के दम पर कर्नाटक में सरकार बना पाएगी बीजेपी!

हाल ही में शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी उनके टिक-टॉक पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग लिस्ट को शेयर करते हुए शमी को लफंगा तक कह दिया था। हसीन ने लिखा था, "लफंगा शमी अहमद का टिक टॉक अकाउंट खोला है, वह 97 लोगों को फॉलो करता है जिसमें 90 लड़कियां हैं। खुला बेशर्म लफंगा है। एक बच्ची का बाप होकर भी शर्म नहीं इसे.. छी.."

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story