×

वर्ल्‍ड कप 2019: 'धोनी जैसी गन्दगी हमेशा नही रहेगी', ये क्या बोल गये पूर्व क्रिकेटर

अंबाती रायडू के संन्‍यास को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह‍ के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा हैं। योगराज सिंह ने कहा कि वह रायडू के संन्‍यास के फैसले से दुखी हैं। उन्‍होंने काफी जल्‍दबाजी में यह फैसला ले लिया।

Vidushi Mishra
Published on: 10 July 2019 5:32 AM GMT
वर्ल्‍ड कप 2019: धोनी जैसी गन्दगी हमेशा नही रहेगी, ये क्या बोल गये पूर्व क्रिकेटर
X

नई दिल्ली : अंबाती रायडू के संन्‍यास को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह‍ के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा हैं। योगराज सिंह ने कहा कि वह रायडू के संन्‍यास के फैसले से दुखी हैं। उन्‍होंने काफी जल्‍दबाजी में यह फैसला ले लिया। योगराज ने उनसे अपील की है कि वे अपने फैसले को वापस लें और घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर चयनकर्ताओं को गलत साबित करें।

यह भी देखें... लांबा लांबा घूंघट काहे को डाला… देखें तमंचे पर विधायक का डिस्को

सन्यास की वजह बने धोनी

आपको बता दें कि अंबाती रायडू ने पिछले दिनों वर्ल्‍ड कप टीम में जगह न मिलने पर संन्‍यास का ऐलान कर दिया था। उन्‍हें वर्ल्‍ड कप की ऑरिजनल टीम में जगह नहीं मिली थी और इसके बाद जब शिखर धवन व विजय शंकर चोट के चलते बाहर हुए तब भी रायडू की अनदेखी की गई।

योगराज सिंह ने रायडू के संन्‍यास का ठीकरा पूरी तरह धोनी के सिर पर मड़ा। इस दौरान उन्‍होंने धोनी की तुलना सौरव गांगुली से करते हुए कहा कि वह युवाओं को मौका देते थे जबकि धोनी ने ऐसा नहीं किया।

योगराज सिंह ने एनएनआईएस स्‍पोर्ट्स को बताया, 'रायडू को खेलते रहना चाहिए था। उसे रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 100, 200 और 300 नाबाद बनाने चाहिए थे। उसमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।

यह भी देखें... CommonWealth: विदेशमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

रायडू ने जल्दबाजी में लिया फैसला

योगराज बोलें, रायडू मेरे बच्‍चे तुमने जल्‍दबाजी में फैसला लिया है। संन्‍यास से वापस आओ और उन्‍हें अपनी काबिलियत दिखाओ। एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहते। उसके जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी।'

रायडू को 2015 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था लेकिन वे प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके थे। इसके बाद वे कई साल तक टीम इंडिया के सदस्‍य रहे थे।

वर्ल्‍ड कप 2019 से पहले भी वे टीम इंडिया में नंबर 4 पर खेलते थे। लेकिन इस साल आईपीएल फॉर्म ने उनके लिए वर्ल्‍ड कप में जाने के रास्‍ते बंद कर दिए। उनकी जगह विजय शंकर को वर्ल्‍ड कप में लिया गया था। लेकिन शंकर चोट के चलते बाहर हो गए। वे क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में तीन मैच खेलकर बाहर हो गए। इन 3 मैचों में उनका प्रदर्शन भी साधारण ही रहा।

यह भी देखें... कर्नाटक: बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story