×

WPL Auction 2023 : ऑक्शन खत्म, स्मृति मंधाना रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी...विदेशी खिलाड़ी भी हुईं मालामाल

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को मेगा ऑक्शन हुआ। मुंबई में हुई नीलामी में करीब 448 खिलाड़ियों की बोली लगी। स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर सबसे बड़ी बोली लगी।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitWritten By aman
Published on: 13 Feb 2023 3:50 PM GMT (Updated on: 13 Feb 2023 3:50 PM GMT)
WPL Auction 2023 Live
X

 WPL Auction 2023 Live (Photo: Sacial Media)

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार (13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। मुंबई में हुई नीलामी में 4448 खिलाड़ियों की बोली लगी। जिनमें टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) पर सबसे बड़ी बोली लगी। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी में कुल 89 खिलाड़ी सोल्ड हुए। जिनमें 30 विदेशी हैं।

नीलामी में सभी टीमों ने कुल मिलाकर 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी थी। ऑक्शन में उतरीं सभी 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 पर बोली लगी। इन्हें खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), यूपी वॉरियर्स (UP Warriors), गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए। अभी भी दिल्ली के पर्स में 35 लाख रुपए, गुजरात के पर्स में पांच लाख रुपए और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपए शेष रह गए हैं। बता दें, गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 17 और यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

20 खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ज्यादा मिले

आपको बता दें, 160 से भी ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस ऑक्शन में उतरी थीं। जिनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से अधिक भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं, जिनमें 57 भारतीय खिलाड़ी ही नीलामी में बिकीं। इस ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने धनवर्षा की। सभी 20 खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि मिली। इनमें से 4 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ रुपए के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे कीमती खिलाड़ी रहीं। मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपए की बोली RCB ने लगाई।

Live Updates

  • 13 Feb 2023 3:31 PM GMT

    WPL Auction 2023: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

    - मेगन शुट (Megan Schutt) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

    - शबनम शकील (Shabnam Shakeel) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - सोनम यादव (Sonam Yadav) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - जिंतिमनि कलिता (Jintimani Kalita) को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - नीलम बिष्ट (Neelam Bisht) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - सहाना पवार (Sahana Pawar) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 3:27 PM GMT

    WPL Auction 2023: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

    - डेन वान निएकर्क (Den Van Niekerk) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - प्रीति बोस (Preeti Bose) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - सिमरन शेख (Simran Shaikh) को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - अपर्णा मोंडल (Aparna Mondal) को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - अश्विनी कुमारी (Ashwini Kumari) को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख रुपए में खरीदा।

    - हुमैरा काजी (Humaira Qazi) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - पूनम खेमनार (Poonam Khemnar) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - कोमल जांगिड़ (Komal Jangid) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 लाख रुपए में खरीदा।

    - परुणिका सिसोदिया (Parunika Sisodia) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - प्रियंका बाला (Priyanka Bala) को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 3:21 PM GMT

    WPL Auction 2023: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

    - हेली मैथ्यूज (Haley Mathews) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

    - सूजी बेट्स (Suzy Bates) को किसी ने नहीं खरीदा।

    - हीदर नाइट्स (Heather Knights) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

    - तानिया भाटिया (Tania Bhatia) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - सुषमा वर्मा (Sushma Verma) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 60 लाख रुपए में खरीदा।

    - पूनम यादव (Poonam Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - जेस जोनासेन (Jess Jonassen) को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा।

    - हर्ली गाला (Hurley Gala) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - स्नेहा दीप्ति (Sneha Deepti) को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - अरुंधती रेड्डी (Arundhati Reddy) को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - क्लो ट्रायोन (chloe tryon) को भी मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 2:33 PM GMT

    WPL Auction 2023: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन पर लगी बोलियां

    - तारा नॉरिस (Tara Norris) को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - एल हैरिस (L Harris) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 45 लाख रुपए में खरीदा।

    - धारा गुज्जर (Dhara Gujjar) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - जासिया अख्तर (Jasia Akhtar) को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

    - दिशा कसात (Disha Kasat) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - लक्ष्मी यादव (Laxmi Yadav) को 10 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने खरीदा।

    - इंद्राणी रॉय (Indrani Roy) को 10 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खरीदा।

    - मिन्नू मानी (Minnu Mani) को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।

    - कनिका आहूजा (Kanika Ahuja) को 35 लाख रुपए में RCB ने खरीदा।

    - तनुजा कनवर (Tanuja Kanwar) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 50 लाख रुपए में खरीदा।

    - साइका इशाक (Saika Ishaq) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

    - आशा शोभना (Asha Shobana) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 1:43 PM GMT

    WPL Auction 2023: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन पर लगी बोलियां

    - एस मेघना (S Meghna) को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा। 

    - किरण नवगिरे (Kiran Navgire) को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - एरिन बर्न्स (Erin Burns) को RCB ने 30 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा।

    - हीदर ग्राहम (Heather Graham) को 30 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीदा।

    - ग्रेस हैरिस (Grace Harris) को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा।

    - जॉर्जिया वेयरहैम (Georgia Wareham) को 75 लाख रुपए में गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) ने खरीदा।

    - एलिस कैपसी (Ellis Capsy) को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा।

    - इजाबेल वोंग (Isabel Wong) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - मानसी जोशी (Mansi Joshi) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - देविका वैद्य (Devika Vaidya) को यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने 1.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

    - अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 50 लाख रुपए में खरीदा।

    - दयालन हेमलता (Dayalan Hemlata) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - लॉरेन बेल (Lauren Bell) को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

    - मोनिका पटेल (Monica Patel) को गुजरात जाएंट्स (GG) ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 12:30 PM GMT

    WPL Auction 2023: एस यशस्वी को यूपी ने खरीदा

    भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी एस यशस्वी (S. Yashasvi) को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 12:28 PM GMT



    WPL Auction 2023: यूपी वॉरियर्स ने श्वेता सहरावत को खरीदा

    भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाली बल्लेबाज श्वेता सेहरावत (Batsman Shweta Sehrawat) को यूपी वॉरियर्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था। चैंपियन अंडर-19 भारतीय टीम की वह उपकप्तान थीं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं।

  • 13 Feb 2023 12:25 PM GMT

    WPL Auction 2023: तितास साधु को दिल्ली ने खरीदा

    भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज तितास साधु (Fast Bowler Titas Sadhu) को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 लाख रुपए में खरीदा। उसका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।

  • 13 Feb 2023 12:23 PM GMT



    WPL Auction 2023: पार्श्वी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

    भारतीय महिला टीम की अंडर-19 टीम की स्टार स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा (spinner parshvi chopra) को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपए में खरीदा।

  • 13 Feb 2023 12:21 PM GMT



    WPL Auction 2023: मारिजाने कैप को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

    दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) को 1.50 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। मारिजाने का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story