×

WPL Auction 2023 : ऑक्शन खत्म, स्मृति मंधाना रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी...विदेशी खिलाड़ी भी हुईं मालामाल

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को मेगा ऑक्शन हुआ। मुंबई में हुई नीलामी में करीब 448 खिलाड़ियों की बोली लगी। स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर सबसे बड़ी बोली लगी।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitWritten By aman
Published on: 13 Feb 2023 3:50 PM GMT (Updated on: 13 Feb 2023 3:50 PM GMT)

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार (13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। मुंबई में हुई नीलामी में 4448 खिलाड़ियों की बोली लगी। जिनमें टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) पर सबसे बड़ी बोली लगी। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी में कुल 89 खिलाड़ी सोल्ड हुए। जिनमें 30 विदेशी हैं।

नीलामी में सभी टीमों ने कुल मिलाकर 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी थी। ऑक्शन में उतरीं सभी 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 पर बोली लगी। इन्हें खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), यूपी वॉरियर्स (UP Warriors), गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए। अभी भी दिल्ली के पर्स में 35 लाख रुपए, गुजरात के पर्स में पांच लाख रुपए और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपए शेष रह गए हैं। बता दें, गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 17 और यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

20 खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ज्यादा मिले

आपको बता दें, 160 से भी ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस ऑक्शन में उतरी थीं। जिनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से अधिक भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं, जिनमें 57 भारतीय खिलाड़ी ही नीलामी में बिकीं। इस ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने धनवर्षा की। सभी 20 खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि मिली। इनमें से 4 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ रुपए के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे कीमती खिलाड़ी रहीं। मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपए की बोली RCB ने लगाई।

Live Updates

  • 13 Feb 2023 12:18 PM GMT



    WPL Auction 2023: स्नेह राणा को गुजरात जाएंट्स ने खरीदा

    भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा (Indian all-rounder Sneh Rana) को 75 लाख रुपए में गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) ने खरीदा। स्नेह का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

  • 13 Feb 2023 12:14 PM GMT



    WPL Auction 2023: ऑलराउंडर शिखा पांडे को दिल्ली ने खरीदा

    भारतीय ऑलराउंडर शिखा पांडे (Shikha Pandey) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 60 लाख रुपए में खरीदा। शिखा पांडे का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।

  • 13 Feb 2023 12:11 PM GMT

    WPL Auction 2023 : राधा यादव को दिल्ली ने खरीदा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव (Left arm spinner Radha Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपए में उनकी बेस प्राइस पर ख़रीदा। 

  • 13 Feb 2023 11:33 AM GMT

    WPL Auction 2023: ऑक्शन में अब तक क्या-क्या हुआ?

    महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 7 खिलाड़ियों को खरीदा है। अभी भी उनके पर्स में 3.55 करोड़ रुपए बचे हैं। जबकि, गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसमें 5 विदेशी हैं। उनके पर्स में 4.50 करोड़ रुपए अभी बचे हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5-5 खिलाड़ियों को खरीदा। MI के पास 2.60 करोड़ रुपए और RCB के पास 3 करोड़ रुपए बचे हैं। दिल्ली के पास 6.70 करोड़ रुपए अभी शेष हैं। उन्होंने अब तक तीन खिलाड़ियों को खरीदा गया है।

  • 13 Feb 2023 11:28 AM GMT

    WPL Auction 2023: ऑक्शन में अब तक ये खिलाड़ी रहे टॉप

    - 3.4 करोड़ रुपए - स्मृति मंधाना (भारत) - RCB

    - 3.2 करोड़ रुपए - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) - GG

    - 3.2 करोड़ रुपए - नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) - MI

    - 2.6 करोड़ रुपए - दीप्ति शर्मा (भारत) - UPW

    - 2.2 करोड़ रुपए - जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) - DC

    - 2.0 करोड़ रुपए - शेफाली वर्मा (भारत) - DC

    - 2.0 करोड़ रुपए - बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - GG

    - 1.9 करोड़ रुपए - पूजा वस्त्राकर (भारत) - MI

    - 1.9 करोड़ रुपए - ऋचा घोष (भारत) - RCB

    - 1.8 करोड़ रुपए - हरमनप्रीत कौर (भारत) - UPW

    1.8 करोड़ रुपए - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - UPW

  • 13 Feb 2023 11:23 AM GMT

    WPL Auction 2023: हर बोली पर टीम इंडिया में खुशी

    आज का ऑक्शन मुंबई में चल रहा है। जबकि, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में टीम इंडिया टी- 20 वर्ल्ड कप खेल रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुई है उसमें टीम के सभी खिलाड़ी एक-साथ ऑक्शन देखते नजर आए। हर खिलाड़ी का नंबर जब-जब आता है तो टीम के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आ रहे।

  • 13 Feb 2023 11:17 AM GMT



    WPL Auction 2023: राजेश्वरी गायकवाड़ को यूपी वॉरियर्स ने ख़रीदा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (Spinner Rajeshwari Gaikwad) को यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपए में खरीदा है।

  • 13 Feb 2023 11:09 AM GMT

    यूपी वॉरियर्स ने अंजलि सरवनी को खरीदा

    भारत की स्टार खिलाड़ी अंजलि सरवनी को यूपी वॉरियर्स ने 55 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

  • 13 Feb 2023 11:03 AM GMT

    यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली को खरीदा

    ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हीली को यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

  • 13 Feb 2023 11:01 AM GMT

    बैंगलोर ने ऋचा घोष को खरीदा

    भारत की स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story