TRENDING TAGS :
WTC Final 2025: क्या दक्षिण अफ्रीका लिखेगा इतिहास और तोड़ेगा 27 साल का ICC सूखा?
WTC Final 2025 में दक्षिण अफ्रीका 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीतने के करीब है। जानिए ऑस्ट्रेलिया और अन्य टीमों की ICC ट्रॉफी जीतने की संख्या और इस ऐतिहासिक मुकाबले की पूरी जानकारी।
SA vs AUS
WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) का मुकाबला अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। तीन दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में है। अगर चौथे दिन साउथ अफ्रीका जीत दर्ज करता है, तो यह उसके क्रिकेट इतिहास की दूसरी ICC ट्रॉफी होगी और वो भी 27 साल बाद। वहीं ऑस्ट्रेलिया अगर जीतता है, तो उसके नाम 11वीं ICC ट्रॉफी हो जाएगी, जो अब तक किसी भी टीम से सबसे ज्यादा होगी।
अब तक कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं टीमों ने?
ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल चार बड़े टूर्नामेंट आयोजित करता है, वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप। इन सभी टूर्नामेंटों को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया अब तक सबसे ज़्यादा 10 ICC ट्रॉफी जीत चुका है। उसने 6 बार वनडे वर्ल्ड कप, 1 बार टी20 वर्ल्ड कप, 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी और 1 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है। अगर ऑस्ट्रेलिया WTC 2025 का फाइनल भी जीतता है, तो उसकी कुल ट्रॉफियों की संख्या 11 हो जाएगी।
भारत और बाकी टीमों का प्रदर्शन
भारत ने अब तक कुल 7 ICC ट्रॉफी जीती हैं: 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002, 2013, 2024 )। वेस्टइंडीज ने 5 ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ने 3-3 बार ICC ट्रॉफी जीती है। न्यूजीलैंड के नाम 2 ट्रॉफी हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अब तक सिर्फ 1 ICC ट्रॉफी (1998 की चैंपियंस ट्रॉफी) जीती है।
दक्षिण अफ्रीका के पास बड़ा मौका
तीन दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अब सिर्फ 69 रन और बनाने हैं। एडन मार्करम ने शानदार शतक लगाया है और कप्तान तेंबा बावुमा ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 और दूसरी पारी 207 रन पर सिमट गई थी। साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 138 रन पर खत्म हो गई थी, जिससे लगा कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत जाएगा। लेकिन अब मैच का रुख पलट गया है और साउथ अफ्रीका जीत के बेहद करीब है।
WTC Final 2025 से पहले ICC ट्रॉफी जीतने वाले देशों की सूची में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है, जिसने कुल 10 ट्रॉफी जीती हैं। इसके बाद भारत का नंबर है, जिसने 7 ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं। वेस्टइंडीज ने 5 बार ICC ट्रॉफी जीती हैं, जबकि पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ने तीन-तीन ट्रॉफी जीती हैं। न्यूजीलैंड के पास 2 ट्रॉफी हैं और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक केवल 1 ICC ट्रॉफी जीती है।


