×

Yuzvendra Chahal Net Worth: युजवेंद्र चहल करते हैं हर साल इतने करोड़ की कमाई, जीते हैं ऐसी आलीशान लाइफ

Yuzvendra Chahal Net Worth: टीम इंडिया से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को विश्वकप से पहले टीम इंडिया में देखना चाहते हैं।

Suryakant Soni
Published on: 22 Jun 2023 2:09 AM GMT
Yuzvendra Chahal Net Worth: युजवेंद्र चहल करते हैं हर साल इतने करोड़ की कमाई, जीते हैं ऐसी आलीशान लाइफ
X
Yuzvendra Chahal Net Worth (Pic Credit: Google Image)

Yuzvendra Chahal Net Worth: टीम इंडिया से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को विश्वकप से पहले टीम इंडिया में देखना चाहते हैं। क्योंकि भारतीय पिचों पर उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा हैं। आईपीएल में इस खिलाड़ी का जलवा देखने को मिलता हैं। वो इस समय राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन काफी समय तक उन्हें विराट कोहली की आरसीबी में चुना गया था। आज हम जानेंगे इस खिलाड़ी की नेटवर्थ और अन्य जानकारियां....

कुछ ही समय में किया बड़ा कारनामा:

एक समय था जब टीम इंडिया में बड़े-बड़े स्पिनर हुए। जिसमें अनिल कुंबले से लेकर हरभजन सिंह तक का नाम शामिल रहा। लेकिन जब से टीम इंडिया में अश्विन और चहल की जोड़ी ने खेलना शुरू किया तब से भारतीय टीम का प्रदर्शन विदेशी पिचों पर भी काफी उम्दा रहा। चहल एक समय टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा हैं। जिसके चलते उनकी जगह रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल रही हैं।

युजवेंद्र चहल को कुल नेटवर्थ:

बता दें युजवेंद्र चहल भारतीय टीम का एक जाना पहचाना नाम हैं। अपने मजाकियां अंदाज़ के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से काफी कमाई की हैं। उनकी कमाई हर महीने करोड़ों रूपये में बताई जाती हैं। युजवेंद्र चहल की कुल संपत्ति $6 मिलियन होने का अनुमान है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 45 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है। उनकी इस कमाई में बीसीसीआई द्वारा मिलने वाली अनुबंध की राशि के साथ आईपीएल की कमाई भी शामिल हैं।

लेम्बोर्गिनी, रोल्स-रॉयस और पोर्श जैसी कारों का कलेक्शन:

युजवेंद्र चहल क्रिकेट के अलावा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। धनश्री से शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो गई हैं। वो महंगी-महंगी घड़ियों के अलावा डिजायनर कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा उनको शूज का भी काफी शौक हैं। उनके पास लेम्बोर्गिनी, रोल्स-रॉयस और पोर्श जैसी कारों का कलेक्शन हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि चहल ने कैसे क्रिकेट के जरिए मोटी कमाई की हैं।

हरियाणा के जींद से हैं बड़ा लगाव:

बता दें युजवेंद्र चहल का हरियाणा के जींद शहर से बड़ा लगाव हैं। क्योंकि उन्होंने वहीँ से अपने जीवन की शुरुआत की। पढ़ाई से लेकर क्रिकेट तक की शुरुआत भी जींद से ही की। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की बदौलत आज जीवन में यह मुकाम हासिल किया हैं। युजवेंद्र चहल का जींद शहर में एक आलिशान घर भी हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story