×

Jio News: Jio ने लॉन्च किया अपना नया प्रोडक्ट, अब आपकी कार बनेगी ज्यादा हाईटेक, Jio Motive डिवाइस में मिलेंगी ढेरों खूबियां

Jio News: Jio Motive डिवाइस की खूबियों की बात करें तो इसे अपनी कार से कनेक्ट करने के लिए आपको OBD पोर्ट यूज करना होगा। इस डिवाइस को इंस्टॉल करने के बाद इसकी मदद से आप अपने कार ड्राइवर के कार चलाने के तरीके पर भी नजर रख सकते हैं।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 5 Nov 2023 10:40 AM GMT
Jio launches Jio Motive device, budget friendly car accessories device, know its features
X

Jio ने लॉन्च किया Jio Motive डिवाइस, बजट फ्रेंडली कार एक्सेसरीज डिवाइस जानें खूबियाँ: Photo- Social Media

Jio News: Jio ने अपने एक एक्सेसरीज डिवाइस JioMotive से बहुत पहले ही पर्दा हटा दिया था वहीं अब इस कंपनी ने इस प्रोडक्ट को मार्केट में बिक्री के पेश भी कर दिया है। लांच के साथ ही ये डिवाइस जियो कंपनी का सबसे लेटेस्ट और बेहद बजट फ्रेंडली कार एक्सेसरीज डिवाइस के तौर पर साबित होता है। ये एक प्लग एंड प्ले डिवाइस के तौर पर निर्मित किया गया है। इस प्रोडक्ट का नाम JioMotive 2023 है।

आइए जानते हैं इससे जुड़े डिटेल्स के बारे में....

JioMotive डिवाइस में मिलती हैं ये खूबियां

JioMotive डिवाइस की खूबियों की बात करें तो इसे अपनी कार से कनेक्ट करने के लिए आपको OBD पोर्ट यूज करना होगा। इस डिवाइस को इंस्टॉल करने के बाद इसकी मदद से आप अपने कार ड्राइवर के कार चलाने के तरीके पर भी नजर रख सकते हैं। इस जियो डिवाइस को बहुत ही आसानी से कार में इंस्टॉल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: X Launch AI Chat Tool Grok: एक्स ने लॉन्च किया पहला AI चैटटूल Grok, सिर्फ प्रीमियम प्लस यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

इस डिवाइस को कार में इंस्टाल करने के लिए आपकी पुरानी कार में 4G GPS ट्रैकर, रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, जियो और टाइम फेंसिंग जैसे कई शानदार फीचर्स का लुत्फ उठाया जा सकता हैं। ये डिवाइस सिर्फ जियो सिम के साथ ही कंपेटिबल है। इसके लिए एडिशनल सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। प्राइमरी जियो प्लान ही Jio Motive प्लान में एक्सटेंड हो जाएगा।

Jio ने लॉन्च किया Jio Motive डिवाइस: Photo- Social Media

JioMotive 2023 डिवाइस प्राइज

JioMotive 2023 डिवाइस प्राइज की बात करें तो जियो ने इस डिवाइस को बेहद पॉकेट फ्रेंडली बजट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹5000 रुपये से कम कीमत पर बिक्री के लिए उतारा है। इसकी असली कीमत असल दाम 4,999 रुपये है। ये डिवाइस कमर्शियल वेबसाइट Amazon और रिलायंस डिजिटल के साथ ही Jio.com पर भी बिक्री के लिए मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Jio AirFiber Plans in 2023: Jio AirFiber सब्सक्रिप्शन के नए प्लान लॉन्च, जाने कीमत, ऑफ़र और बहुत कुछ

पहले साल के लिए डिवाइस पर मिल रहा फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio अपने इस प्रोडक्ट पर पहले साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन की भी सुविधा दे रहा है।Jio Motive का एक साल का सब्सक्रिप्शन 599 रुपये है। एक साल पूरे होने के बाद ग्राहक को सब्सक्रिप्शन पाने के लिए ये कीमत अदा करनी होगी। डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Jio ने लॉन्च किया Jio Motive डिवाइस: Photo- Social Media

JioMotive डिवाइस फीचर्स

JioMotive डिवाइस की खूबियों की बात करें तो इस पर आपको रियल टाइम वीकल ट्रैकिंग का फीचर मिलता है। इसके लिए Jio Things App का प्रयोग करना होता है। इस डिवाइस में जियो फेंसिंगऔर टाइम फेंसिंग का फीचर्स मिलता है। जिसकी मदद से इसके ग्राहक अपनी मर्जी से साइज और शेप की फेंसिंग क्रिएट कर सकते हैं। इसमें एक GPS ट्रैकर की सुविधा भी मिलती है। जिसका इस्तेमाल आप अपनी कार में कर सकते हैं।आपको इसे सिर्फ कार के OBD पोर्ट से कनेक्ट करना है। ये एक Plug-n-Play डिवाइस है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story