TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Tech News: ट्विटर, फेसबुक जैसे ऐप्स को 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने में लगा था कितना समय, जानिए

Tech News: थ्रेड्स ने लॉच होने के पांच दिनों बाद ही 100 मिलियन को यूजरबेस क्रॉस कर लिया था। ट्विटर और फेसबुक जैसे ऐप्स को सौ मिलयिन यूजर मिलने में कितना समय लगा था। जानिए।

Archana Pandey
Published on: 17 July 2023 11:53 AM GMT
Tech News: ट्विटर, फेसबुक जैसे ऐप्स को 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने में लगा था कितना समय, जानिए
X
Know How long took for popular apps to reach 100 million users (Image- Social media)

Apps to reach 100 million users: मेटा ने 6 जुलाई को ही थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया था। इसके पांच दिनों बाद ही ऐप ने 100 मिलियन का यूजरबेस क्रॉस कर लिया। ऐसे में ट्विटर को थ्रेड्स से तगड़ा कम्पटीशन मिल रहा है। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहे हैं कि वर्ल्ड स्टैटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के बाकी फेमस ऐप्स को 100 मिलियन यूजर तक पहुंचने में कितना समय लगा था।

पिनटेरेस्ट: फोटो आधारित सोशल मीडिया नेटवर्क Pinterest को 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने में पांच साल और ग्यारह महीनों का समय लगा था। यानि हर 100 मिलियन लोग इस ऐप को सक्रिय रूप से यूज कर रहे थे।

ट्विटर: सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म ट्विटर को 100 मिलियन हर महीने सक्रिय उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने में पांच साल और दो महीने का समय लगा था।

फेसबुक: मेटा प्लेटफ़ॉर्म की सोशल नेटवर्क सर्विस फेसबुक को 100 मिलियन का जादुई आंकड़ा हासिल करने में चार साल और छह महीने लगा था। इस दौरान फेसबुक युवाओं के बीच सबसे पहले लोकप्रिय हुआ था।

व्हाट्सएप: दुनिया भर फेमस मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप को 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने में तीन साल और चार महीने लगे थे। आज व्हाट्सएप हर व्यक्ति के मोबाइन मौजूद रहने वाला ऐप है।

स्नैपचैट: यह ऐप 2011 में लॉन्च किया गया था। जिसके तीन सालों बाद ऐप ने अपने 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था।

इंस्टाग्राम: सबसे लोकप्रिय ऐप्स और सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक इंस्टाग्राम ने दो साल और चार महीनों में 100 मिलियन यूजर्स हासिल किए थे।

टिकटॉक: सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग एप्लिकेशन टिकटॉक को 100 मिलियन सक्रिय यूजर्स तक पहुंचने में केवल नौ महीने लगे थे। टिकटॉक फिलहाल भारत में बैन है।

चैटजीपीटी: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) चैटबॉट ChatGPT ने केवल दो महीनों में 100 मिलियन यूजर्स को प्राप्त कर लिया था।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story