×

Linkedin: लिंक्डइन पर बने एक वेरिफ़ाइड यूजर आधार से जोड़े अकाउंट, जानिए क्या है प्रक्रिया

Limkedin: लिंक्डइन के नये फीचर के तहत अब आप अपना आधार कार्ड अपने लिंक्डइन अकाउंट से लिंक कर सकते है। यह सुविधा सभी लिंक्डइन यूज़र्स के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।

Vertika Sonakia
Published on: 11 Jun 2023 4:41 AM GMT
Linkedin: लिंक्डइन पर बने एक वेरिफ़ाइड यूजर आधार से जोड़े अकाउंट, जानिए क्या है प्रक्रिया
X
Linkedin (Photo: Social Media)

LinkedIn: माइक्रोसॉफ़्ट के स्वामित्व का बिज़नेस और रोज़गार प्रदान करने वाला एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन अपने यूज़र्स के सामने एक नया फीचर लाया है। लिंक्डइन नौकरी पाने और अपने प्रोफेशनल डिटेल को लोगो के साथ शेयर करने में मदद करता है। अगर आप लिंक्डइन का इस्तेमाल करते है तो आप कुछ आसान तरीको से अपने अकाउंट को वेरीफाई कर सकते है।

लिंक्डइन अकाउंट से जोड़ सकते है अपना आधार

लिंक्डइन के नये फीचर के तहत अब आप अपना आधार कार्ड अपने लिंक्डइन अकाउंट से लिंक कर सकते है। यह सुविधा सभी लिंक्डइन यूज़र्स के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। एक सरकारी आईडी से अपने लिंक्डइन अकाउंट को जोड़ने की प्रक्रिया सर्वप्रथम अमेरिका में लिंक्डइन के अधिकारियों द्वारा प्रारम्भ हुई थी। भारत सरकारी आईडी से यूज़र्स के लिंकिदिन अकाउंट को लिंक करने वाला दूसरा देश बन गया है। आधार कार्ड से अपना अकाउंट लिंक करने पर अकाउंट की विश्वसनीयता बड़ेगी और आपका अकाउंट ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुँच सकेगा। अकाउंट वेरीफाई होने के बाद यूज़र्स के को नये और विभिन्न अवसर प्राप्त होगे।

अकाउंट वेरीफाई करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य

लिंक्डइन अकाउंट को आधार से लिंक करने के पीछे यूज़र्स की प्रोफाइल को वेरीफाई कर अधिक लोकप्रिय बनाना और उसका आत्मविश्वास बढ़ाना है। वेरिफ़ाइड होने केआर बाद अधिक यूज़र्स आपकी प्रोफाइल से जुड़ेंगे और बड़े प्रोफेशनल मौक़े प्राप्त होगे।
लिंक्डइन आईडी वेरिफिकेशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

• आधार कार्ड नंबर

• भारतीय फ़ोन नंबर
• एक ऐक्टिव लिंक्डइन अकाउंट
लिंक्वडन अकाउंट को कैसे जोड़े अपने आधार कार्ड से
• अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल खोलकर उसमें “about this profile” पर क्लिक करके वेरिफिकेशन करे।
• वेरिफिकेशन शुरू करने के लिए “verified with Aadhar” पर क्लिक करे।
• अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जोड़े।
• मोबाइल नंबर जोड़कर ओटीपी प्राप्त करे।
• डिजी लाकर का प्रयोग कर अपने अकाउंट को वेरीफाई करे। डिजी लॉकर पर यदि आपका अकाउंट नहीं है तो आप साइन अप करके अपना एक अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं।
• अपना लाइव चेक पूरा करने के लिए अपनी एक सेल्फ़ी क्लिक करके अपलोड करे।
• Share with LinkedIn पर yes क्लिक करके अपना अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए जोड़े।
• सभी दस्तावेज़ो की जाँच के बाद आपका अकाउंट पूरी तरह वेरीफाई हो जाएगा।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story