New Maruti Ertiga 2023 हुई लॉन्च, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वॉइस कमांड कनेक्टेड कार जैसे कई धांसू फीचर्स

New Maruti Ertiga 2023: इस समय बाजार में बहुत सी ऐसी कारें मौजूद हैं जो कंपनी फिटेड CNG किट्स के साथ आती हैं। देश की जानी मानी व्हीकल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की Maruti Ertiga अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग एमपीवी (MPV) है। यह एमपीवी देश के मार्केट में ही नहीं बल्कि विदेशी मार्केट में भी काफी पसंद की जा रही है।

Jyotsna Singh
Published on: 15 March 2023 11:02 AM GMT (Updated on: 15 March 2023 12:38 PM GMT)
New Maruti Ertiga 2023 हुई लॉन्च, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वॉइस कमांड कनेक्टेड कार जैसे कई धांसू फीचर्स
X
New Maruti Ertiga 2023 (Photo: Social Media))

New Maruti Ertiga 2023: भारत में बड़ी कारों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अब ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एसयूवी ईवी सेगमेंट में काम तेज कर दिया है। अब हर सुबह के साथ शाम तक ऑटोमोबाइल बाजार में कई गाड़ियों को लॉन्च किया जा रहा है तो वही कुछ अभी वेटिंग में हैं। SUV सेगमेंट की देश में SUV के साथ सेवन सीटर कार वाला MPV का मार्केट तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। वहीं देश की सबसे पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी पूरे ऑटोमोंबाइल सेगमेंट में मारुति की गाडियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती रहीं हैं।

एमपीवी विदेशी मार्केट में भी पसंद
इस समय बाजार में बहुत सी ऐसी कारें मौजूद हैं जो कंपनी फिटेड CNG किट्स के साथ आती हैं। देश की जानी मानी व्हीकल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की Maruti Ertiga अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग एमपीवी (MPV) है। यह एमपीवी देश के मार्केट में ही नहीं बल्कि विदेशी मार्केट में भी काफी पसंद की जा रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने इसका नया वेरियंट MY 23 Ertiga को पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने इस कार को पूरी तरह से भारत में तेयार किया है।

स्पेक मॉडल की तरह की दिखता
इसे आर्टिगा फेसलिफ्ट इंडियन स्पेक मॉडल के आधार पर ही बनाया गया है। इसके अपडेट वेरियंट में काफी बदलाव किए जा रहे हैं और इसमें कंपनी कई एडवांस फीचर्स भी देने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी नई कार MY 23 Ertiga को फिलिपींस में आयोजित हुए अंतराष्ट्रीय मोटर शो के समय दिखाया था। इस कार का लुक काफी हद तक भारत में उपलब्ध स्पेक मॉडल की तरह की दिखता है। लेकिन इसमें आपको कई बदवाल भी देखने को मिल जाते हैं जिसे गौर से देखने पर ही पता लगया जा सकता है।आइए जानते हैं डिटेल...

नई Ertiga में क्या है खास ?
2023 Suzuki Ertiga में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें स्मार्टप्ले प्रो तकनीक है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में कार ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं।

अपडेटेड आर्टिगा फीचर्स
अपडेटेड अर्टिगा में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा है। भारत में इस कार को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। ये सभी स्पेक्स भारत के स्पेक मॉडल में भी पेश किए जाएंगे। 2023 सुजुकी एर्टिगा कार सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी और स्टार्टर जनरेटर भी है। तो यह कार अच्छा माइलेज देगी। इसी के साथ में कंपनी ने आर्टिगा में टेलगेट जैसे कई आकर्षक फीचर्स भी उपल्बध होते हैं।

मारुति आर्टिगा प्राइज और लॉन्च डेट
आर्टिगा इसी साल के जून-जुलाई तक लांच किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसकी कीमत ₹11 लाख से शुरू हो सकती है।
दिसंबर 2022 में मारुति अर्टिगा दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी। भारत में इस कार का एक अलग ही क्रेज लोगों के बीच है। सभी अपनी बड़ी फैमिली के लिए मारुति अर्टिगा खरीदना काफी पसंद करते हैं। इसके वैल्यू फॉर मनी फीचर्स और कम मेंटेनेंस खर्च इसे सबका फेवरेट बनाते हैं।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story