Whatsapp New Trick: कैसे पता लगाएं किसने छोड़ा व्हाट्सएप ग्रुप, बेहद आसान है तरीका

Whatsapp Group: अब यूजर किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप को बिना किसी को सूचित किए ही छोड़ सकता है।

Shreya Sharma
Published on: 4 April 2023 4:57 PM GMT
Whatsapp New Trick: कैसे पता लगाएं किसने छोड़ा व्हाट्सएप ग्रुप, बेहद आसान है तरीका
X
Whatsapp (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Whatsapp New Trick: मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स की जिंदगी बेहद आसान बना दी है। अपने करीबी से संपर्क में रहने के लिए 180 देशों में 2 अरब से भी ज़्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यह एप अपने यूजर्स के लिए मैसेज भेजना और कॉल करना बेहद आसान बनाता है। साथ ही समय समय पर कंपनी द्वारा नए नए फीचर्स (Whatsapp New Features) यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोड़े जाते हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने एक ऐसा ही फीचर (Whatsapp Feature) एड किया था।

बिना किसी को बताए लेफ्ट करते सकते हैं ग्रुप

व्हाट्सएप द्वारा एप में एक फीचर जोड़ा गया था। जिसके बाद यूजर किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) को बिना किसी को सूचित किए ही छोड़ सकता है। इस बारे में केवल ग्रुप के एडमिन को नोटिफिकेशन मिलेगा। इससे पहले यह होता था कि जब कोई ग्रुप में जुड़ा व्यक्ति ग्रुप लेफ्ट करता था या उसे ग्रुप से निकाला जाता था तो ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को यह दिखता था। लेकिन अब फीचर हटा दिया गया है।

कैसे जान सकेंगे किसने छोड़ा ग्रुप

अगर आप ग्रुप को छोड़ने वाले व्यक्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो इसका एक तरीका है, जो कि बेहद सिंपल है। इसके लिए आप सबसे पहले उस स्पेसिफिक व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) पर जाएं और अब ग्रुप चैट में ऊपर ग्रुप के नाम पर टैप करें। यहां आपको सभी ग्रुप पार्टिसिपेंट्स के नाम दिखेंगे। अब स्क्रॉल करते हुए लिस्ट के अंत तक आएं और View All पर टैप करें। ऐसा करने के बाद सबसे नीचे आपके पास View Past Participants का ऑप्शन होगा। अगर आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो जिसने भी ग्रुप छोड़ा है या उसे निकाला गया है उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही किस डेट और समय पर वह Participant लेफ्ट हुआ है उस बारे में भी पता चल जाएगा।

क्या होता है व्हाट्सएप ग्रुप?

व्हाट्सएप ग्रुप कुछ यूजर्स का समूह होता है, जिससे सभी एक ही कन्वर्सेशन में शामिल हो सकते हैं। यह परिवार और दोस्तों से जुड़ने में मदद करता है। साथ ही कंपनियों और स्कूल द्वारा भी यूज किया जाता है।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story