×

1 Lakh Rupees Paan: सुहागरात में पति-पत्नी के लिए सबसे जबरदस्त तोहफा ये 1 लाख का पान, देखिए इसका जादू

1 Lakh Rupees Paan: क्या आप बेशकीमती पान के बारे में जानते हैं जिसकी कीमत एक लाख रुपए है। जीं हां एक लाख रुपए का पान। मुंबई में शाही अंदाज वाला 1 लाख रुपए का पान मिलता है।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Feb 2023 2:23 AM GMT
1 Lakh Rupees Paan
X

1 Lakh Rupees Paan (Photo - Social Media)

1 Lakh Rupees Paan: कई लोग खाना खाने के बाद मुंह साफ करने के लिए पान खाना पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पान खाने की लत होती है। किसी भी शुभ काम और लगन में, पूजा-पाठ में पान को रखना बहुत शुभ माना जाता है। बाजार में इन दिनों कई तरह के पान मिलते हैं जैसे चॉकलेट पान, फायर पान, आइस पान, स्मोक पान।

देखें एक लाख के पान का वीडियो

लेकिन क्या आप बेशकीमती पान के बारे में जानते हैं जिसकी कीमत एक लाख रुपए है। जीं हां एक लाख रुपए का पान। मुंबई में शाही अंदाज वाला 1 लाख रुपए का पान मिलता है। बहुत हैरानी हो रही है न आपको ये सुनकर। ज्यादा न सोचिए, आइए आपको बताते हैं इस 1 लाख रुपए वाले पान के बारे में।

1 लाख का पान मुंबई के माहिम इलाके में 'द पान स्टोरी' नाम की दुकान पर मिलता है। इस दुकान के मालिक का नाम नौशाद शेख है। नौशाद ने एमबीए तक पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौशाद ने कई साल तक एमएनसी में नौकरी भी की। जहां उन्हें अच्छी सैलरी भी मिलती थी। लेकिन नौशाद का पान के लिए प्यार उन्हें 'द पान स्टोरी' खोलने के लिए मजबूर कर दिया। और आज यही द पान स्टोरी ने नौशाद को मशहूर कर दिया।

नौशाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि द पान स्टोरी के उनके सपने को साकार करने में पत्नी ने बहुत साथ दिया। जिसके बाद मैंने तंबाकू मुक्त पान दुकान में रखना शुरू किया। क्योंकि बहुत से लोग पान खाकर सड़क पर ही थूक देते हैं। जिससे बहुत गंदगी होती है। ऐसे में इस कृत्यों से बचने के लिए हमारी दुकान में कोई तंबाकू वाला कोई उत्पाद नहीं बेचा जाता है।

वीडियो में देखिए कैसे और किन चीजों से बनाया जाता है 1 लाख का पान

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि द पान स्टोरी में आपको किस-किस वैराइटी के पान मिलेंगे। साथ ही एक लाख के पान के साथ आपको क्या-क्या और मिलेगा।

ऐसा है एक लाख का पान

नौशाद की दुकान में मिले वाले एक लाख के पान को 'द पान स्टोरी' में 'फ्रेग्रेंस ऑफ लव' नाम दिया गया है। इस एक लाख के पैकेट में किंग क्वीन नाम के दो बॉक्स होते हैं। इसके साथ ही बॉक्स में दो सुगंधित इत्रों के साथ, जाफरान भी होता है। इस बॉक्स में मिलने वाले पत्ते पर सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

इस पैक बॉक्स के साथ ही विशेष स्मृति के रूप में संगमरमर के पत्थर से बनी ताजमहल की प्रतिकृति भी भेंट की जाती है। इस अद्भुत प्रतिकृति में पांच तरह की खुशबू आती है।

नौशाद की दुकान में एक लाख पत्तों के अलावा करीब 350 किस्म के पान के पत्ते हैं। इस दुकान में 50 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कीमत में पान में मिल जाता है। यहां आप पुरूषों, महिलाओं, बच्चों, दूल्हा-दुल्हन यानी हर आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग तरह के पान खरीद सकते हैं। जैसे बच्चों के लिए चॉकलेट लीफ, युवाओं के लिए स्मोक लीफ और भी बहुत कुछ।

पता- 4/30 टैरेस बिल्डिंग, लेडी जमशेदजी मार्ग, दिल्ली ज़ायका के पास, सेंट माइकल चर्च माहिम के सामने, वेस्ट पिन कोड - 400016

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story