×

Tourist Places in Kanpur: यूपी जानें का अगर मिले मौका तो कानपूर की इन 10 जगहों की जरूर करें यात्रा

Tourist Places in Kanpur: उत्तर प्रदेश के फेमस शहरों में से एक कानपुर देशभर में मशहूर है। कानपुर यूपी का अधिक आबादी वाला शहर है और भारत के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है।

Anupma Raj
Published on: 14 Sep 2022 9:06 AM GMT
Kanpur famous Tourist Places
X

Famous Tourist Places in Kanpur (Image: Social Media)

Tourist Places in Kanpur: उत्तर प्रदेश के फेमस शहरों में से एक कानपुर देशभर में मशहूर है। दरअसल कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और भारत के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से भी एक है। गंगा नदी के तट पर स्थित, कानपुर उन प्रमुख शहरों में से एक था जहां भारत में औद्योगिक क्रांति शुरू हुई थी। कानपुर शहर की स्थापना चंदेल राजवंश के शासकों द्वारा 10वीं और 13वीं शताब्दी के बीच की गई थी। तो अगर आप उत्तर प्रदेश जाएं तो कानपुर की इन 5 जगहों की यात्रा भी जरूर करें:

बिठूर

कानपुर का यह छोटा सा और खुबसूरत सा शहर बिठूर पवित्र गंगा का घर है और कई तीर्थयात्रियों को इस पवित्र स्थान की ओर आकर्षित करता है। दरअसल भारत में 1857 के विद्रोह और कानपुर की घेराबंदी की प्रसिद्ध लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दे कि बिठूर में वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मवर्त घाट, पत्थर घाट, ध्रुव टीला, सिद्धिधाम आश्रम आदि जैसे विभिन्न पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। बता दे कि यहां प्रमुख आकर्षणों में से एक कैलाश पर्वत की प्रतिकृति है जहां भगवान शिव और पार्वती का निवास माना जाता है।


श्री राधाकृष्ण मंदिर

दरअसल जेके ट्रस्ट द्वारा निर्मित, श्री राधाकृष्ण मंदिर में पांच मंदिर हैं जो विभिन्न हिंदू देवताओं को समर्पित हैं। इस मंदिर की वास्तुकला नव-हिंदू वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है और इसे नक्काशीदार सफेद संगमरमर से बनाया गया है। बता दे मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय किसी भी प्रमुख हिंदू त्योहार जैसे जन्माष्टमी और दिवाली आदि के दौरान होता है।


इस्कॉन मंदिर

दरअसल इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक और अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक पर्यटक आकर्षण है। यह मंदिर कानपुर से लगभग 4 किमी दूर बिठूर रोड के मैनावती मार्ग पर स्थित है। यहां आप अंदर की खूबसूरती को देखने के बाद इसके आश्रम में कुछ समय शांति से बैठ सकते हैं। इसके अलावा मंदिर के अंदर एक खाने की जगह भी है जहाँ पौष्टिक शाकाहारी भोजन परोसा जाता है। साथ ही मंदिर परिसर में संगमरमर से तराशी गई हिंदू देवी-देवताओं की कई मूर्तियाँ हैं और अन्य आकर्षणों में एक सुंदर तालाब और म्यूजिक फाउंटेन भी शामिल है। बता दे कि जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर में भक्तों की लंबी भिड़ होती है और ये मंदिर जन्माष्टमी और राधाष्ठमी के दौरान जगमगा उठता है।


कानपुर गार्डेन

कानपुर में कानपुर गार्डेन बहुत ही मशहूर है। दरअसल कानपुर अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण भारतीय स्वतंत्रता से पहले से ही विकसित किया हुआ । कानपुर शहर अपने अनगिनत बगीचों और पार्कों के लिए प्रसिद्ध है। नाना राव पार्क, फूल बाग, कानपुर प्राणी उद्यान, जापानी गार्डन और महात्मा गांधी पार्क आदि कानपुर के कुछ बेहतरीन पार्क हैं।


बूढा बरगद

दरअसल बूढा बरगद नाम का शाब्दिक अर्थ है एक पुराना बरगद और यह कानपुर का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक है। यह वह स्थान है जो 1857 की क्रांति का केंद्र था और जहां 144 भारतीय क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी।


जैन कांच मंदिर

दरअसल जैन ग्लास मंदिर माहेश्वरी मोहल में स्थित है और जैन धर्म को समर्पित प्रमुख मंदिरों में से एक है। पूरे मंदिर को बहुत खुबसूरती से डिजाइन की गई संरचना के साथ कांच के कट डिजाइनों से सजाया गया है। दरअसल कांच से बने इस सुंदर मंदिर में शक्तिशाली भगवान महावीर और शेष 23 जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं मौजूद हैं। इसके अलावा मंदिर में एक खूबसूरत बगीचा भी है, जिसमें जैन देवताओं की प्रमुख मूर्तियां मौजूद हैं। बता दे कि यह मंदिर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध पवित्र स्थान है।


Z स्क्वायर मॉल

शॉपिंग के शौकीन लोगों के लिए Z स्क्वायर मॉल काफी बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल कानपुर के पसंदीदा मनोरंजन और मॉल्स में से एक है। इसके अलावा इसमें ओपन-स्पेस डिज़ाइन और बच्चों के लिए गेम्स की व्यवस्था भी है। यहां आप अमेरिकी फास्ट फूड, चाइनीज़, साउथ इंडियन के साथ नार्थ इंडियन फ़ूड का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही इस मॉल में फ़ूड कोर्ट के साथ कई कैफे भी हैं। दरअसल आपको इस मॉल में लगभग सभी बड़े ब्रांड के स्टोर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं यहाँ पर सलून की भी व्यवस्था है। साथ ही यहाँ का मल्टीप्लेक्स Z स्क्वायर मॉल में एक और शीर्ष आकर्षण है, वह ये कि यहां हर नई बॉलीवुड और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स मूवी के मज़े ले सकते हैं।


जाजमऊ

कानपुर में स्थित जाजमऊ चमड़े के उद्योग के लिए केंद्र के रूप में जाना जाता है। बता दे कि आप यहां शहर की कुछ पुरानी मस्जिदों में भी जा सकते हैं। साथ ही यहां स्थित सिद्धनाथ घाट मंदिर भी काफी मशहूर है, जो गंगा के किनारे पर स्थित है, ये हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है।


सदर बाजार

कानपुर में सदर बाजार प्रमुख बाजारों में से एक है। दरअसल रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित, यह जगह अपनी चमड़े की दुकानों के लिए सबसे अच्छी तरह से जानी जाती है। इसके अलावा आप यहां से apparels और decorative items भी खरीद सकते हैं। यहाँ कई अनोखे स्नैक स्टॉल भी हैं जो कानपुर के फूड्स जैसे लड्डू और गोल-गप्पे परोसते हैं।


ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क कानपुर में काफी फेमस है। दरअसल गर्मी के दिनों में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां पर कई वाटर स्लाइड और पूल हैं। साथ ही पार्क में ड्राई राइड भी है। बता दे कि यहाँ के प्रमुख आकर्षण में चेयर लिफ्ट, और फ्री फ़ॉल है। यहां बच्चे अपने परिवार के साथ आराम से समय बिता सकते हैं। इसका साथ ही पर्यटक यहां कुछ पसंदीदा राइड्स का मज़ा भी ले सकते हैं। बता दे ब्लू वर्ल्ड में चीनी, रोमन, मिस्र, जंगल और यूरोपीय आदि है। यहां के फूड कोर्ट में आप अपने पसंदीदा स्नैक्स को एंजॉय कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story