×

Famous Places in Daman and Diu: दमन और दीव की ये 10 जगहें बहुत सुंदर, दुनियाभर से आते हैं पर्यटक

Daman and Diu Famous places: अगर आपको बीच (Beach) बहुत पसंद है और आप Beaches का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको एक बार दमन & दीव जरूर घूमना चाहिए।

Anupma Raj
Published on: 9 Sep 2022 2:35 PM GMT
Famous Places in Daman and Diu: दमन और दीव की ये 10 जगहें बहुत सुंदर, दुनियाभर से आते हैं पर्यटक
X

Famous places in Daman and Diu: अगर आपको बीच (Beach) बहुत पसंद है और आप Beaches का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको एक बार दमन & दीव जरूर घूमना चाहिए। दरअसल 1961 में गोवा और दमन को पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था। जिसके बाद 1987 में अलग से इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया, जिसमें दीव भी शामिल है। सबसे अच्छी बात इस जगह कि ये है कि यहां हमेशा खुशनुमा मौसम रहता है।

गुजरात और महाराष्ट्र के पास अरब सागर में स्थित दमन और दीव द्वीप समूह है। यहां घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों को यहां के लाइफस्टाइल और बीच बेहद पसंद आती हैं। दमन और दीव के कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वे जगह जिसे पर्यटक करते हैं बेहद पसंद:


Gangeshwar Temple (गंगेश्वर मंदिर)

दमन और दीव में स्थित यह गंगेश्वर मंदिर पूरी दुनियाभर में मशहूर है। भगवान शिव का यहां कई शिवलिंग हैं, जो बेहद खुबसूरत हैं। आप दमन और दीव आए तो गंगेश्वर मंदिर जरूर जाएं। इसके अलावा यहां भगवान बजरंगबली का भी बेहद सुंदर मंदिर है। साथ ही यहां भगवान भोलेनाथ के कई मंदिर स्थित है। दरअसल यह मंदिर अपने आप में अद्भुत मंदिर है। आपको बता दे कि यह मंदिर गुफा में स्थित है, जो समुद्र तट पर है और समुद्र की लहरें शिवलिंग पर आती रहती हैं। दरअसल यहां पांच शिवलिंग हैं, जिन्हें पांडवों ने अपनी दैनिक पूजा के लिए यहां स्‍थापित किए थे।


फोर्ट जीरोम

दरअसलइस किले का नाम सेंट जीरोम की याद में रखा गया था। बता दे कि यहां के चर्च (our lady of the sea) में आपको पुर्तगाली दौर का आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। दरअसल ये चर्च उत्तरी दमनगंगा के किनारे बना हुआ है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च आदि कई खूबसूरत जगह भी हैं।


देवका बीच

देवका बीच दमन और दीव का फेमस बीच है। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए यहां पर लोगों का नहाना मना है, लेकिन आप यहां पर बैठकर खूबसूरती का नजारा ले सकते हैं। बता दे कि यहां पर पुर्तगाली चर्च भी हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लिए इस बीच पर एंटरटेंमेंट के लिए साधन भी हैं।


जामपोर बीच

दमन और दीव में पिकनिक स्पॉट के लिए जामपोर बीच काफी फेमस है। बता दे ये बीच दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा काफी खूबसूरत नजर आता है। पाम के ढेर सारे पेड़ों से सजा ये बीच स्विमिंग का शौक रखने वालों के लिए बेस्‍ट प्‍लेस है।

गोमटीमाला बीच

सुंदर, शांत और सफेद रेत वाले इस बीच का आप आनंद ले सकते हैं। ये दीव के मेन शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नागोआ बीच

दमन और दीव का यह नागोआ बीच पर आपको पाम के पेड़ों की लंबी लाइन देखने को मिलेगी। ये दीव से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।

चक्रतीर्थ बीच

छुट्टियां बिताने के लिए चक्रतीर्थ बीच काफी अच्छा ऑप्शन है। यह पश्चिमी भारत के शानदार और खुबसूरत पर्यटन स्थल में शामिल है।

वनकभारा बीच

स्विमिंग का शौक रखने वालों के लिए यह बेस्ट प्लेस है क्योंकि यहां पर आप स्विमिंग कर सकते हैं। बता दे कि पिकनिक के लिए यह काफी अच्छी जगह है।


मिरासोल लेक गार्डन

मिरासोल लेक गार्डन आपकी जरूर जाना चाहिए। दरअसल हरे-भरे कालीन और कई पेड़ों से घिरा यह गार्डेन दमन की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। शांति और सुकून से अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है।


हाउस ऑफ बॉकेज

दमन में देखने के लिए सबसे ऐतिहासिक अभी तक सबसे अनुकूल जगहों में से एक हाउस ऑफ बॉकेज भी है। यह दमन किले के अंदर स्थित है और स्थानीय लोगों द्वारा गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, केवल पर्यटक ही इस जगह पर थोड़े समय के लिए आते हैं। इसका नाम एक पुर्तगाली कवि के नाम पर रखा गया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story