×

10 Haunted Places in Pune: ये हैं पुणे के 10 भूतिया जगहें, जहां सुनाई देती है लोगों को अजीबों गरीब चीखें

10 Haunted Places in Pune:क्या आप भूत-प्रेत में विश्वास रखते हैं,क्या आप को भूतिया फ़िल्में देखना बहुत पसंद है,अगर हां तो आप जैसे भूत प्रेमियों के लिए पुणे एक परफ़ेक्ट, बेस्ट जगह है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Sep 2022 5:00 AM GMT
Best Haunted Places in Pune
X

Haunted Places in Pune (Image: Social Media)

10 Haunted Places in Pune: क्या आप भूत-प्रेत में विश्वास रखते हैं? क्या आप को भूतिया फ़िल्में देखना बहुत पसंद है? अगर हां तो आप जैसे भूत प्रेमियों के लिए पुणे एक परफ़ेक्ट और बेस्ट जगह है। दरअसल पुणे शहर में ऐसी बहुत सारी haunted जगह हैं जहां आप को ऐसी-ऐसी कहानी सुनाई देगी जो मानों किसी हॉलीवुड फ़िल्मी (Hollywood Movie) की हॉरर स्टोरी (Horror Story) हो। तो चलिए जानते हैं पुणे के 10 सबसे हॉन्टेड प्लेस के बारे में:

शनिवारवाड़ा किला (Shaniwar Wada Fort)

शनिवारवाड़ा किला पुणे के इस ऐतिहासिक इमारत की कहानी पूरी तरह भूतिया है। बता दे इस फोर्ट का नाम शनिवार शब्द से आया है क्योंकि इस किले की औपचारिक नींव शनिवार के दिन रखी गई थी। बता दे इस जगह पर बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Movie) बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) की शूटिंग हुई थी। दरअसल यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने किले में युद्ध की फीकी आवाजें सुनी हैं। लोगों का कहना है कि इस किले में नारायण राव पेशवा नाम के एक युवा राजकुमार की उसके ही अपने रिश्तेदार ने निर्दयता से हत्या कर दी थी, जब वह मात्र 13 साल का था। ऐसा कहा जाता है कि आज भी इस किले के अंदर नारायण राव पेशवा की आत्मा रहती है, जो रोती है और मदद के लिए गुहार लगाती है। यही कारण है कि इस जगह को 5.30 बजे ही बंद कर दिया जाता है।

विक्ट्री थिएटर (Victory Theatre)

अगर आप थियेटर मूवी एंजॉय करने जाएं और आपको अजीबो गरीब चीखें सुनाई दें तो आप क्या करेंगे? दरअसल कहते हैं रात के समय पुणे के मशहूर 'विक्ट्री थिएटर' में से अजीब-अजीब आवाज़ें आने लगती है। बता दे 50 साल पहले विक्टरी थिएटर की स्थापना हुई थी। यहां इस थिएटर में फिल्म देखने गए कई मूवी लवर ने फिल्म के दौरान खतरनाक चीखें और बुरी हंसी सुनी है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने सीटों पर खड़खड़ाहट भी महसूस की, लेकिन देखने पर कुछ नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप हॉरर और थ्रिल को अपनी फिल्म के साथ मुफ्त में जोड़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एकदम बेस्ट जगह है, नहीं तो आप इस थियेटर से दूर रह सकते हैं।

सिंहगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (Sinhgad Engineering College)

दरअसल पुणे के सिंहगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की लाइब्रेरी भूतिया बताई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर एक लड़की ने अपनी जान दे दी थी उसके बाद से उसकी आत्मा भटकती रहती है। जिसने परीक्षा में बार-बार असफल होने के कारण अपनी जान ले ली। लोगों का मानना है कि यहां आत्मा रहती है।

सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय (Savitribai Phule University)

पुणे के बेस्ट यूनिवर्सिटी में से एक 'सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय' भी एक हांटेड प्लेस है। इस यूनिवर्सिटी के बारे में कहा जाता है कि, इसके कैंपस में एक विदेशी छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसे इस कॉलेज के परिसर में दफ़नाया दिया गया था। लेकिन अब उसी की आत्मा यहां भटकती है।

सेनापति बापट रोड (Senapati Bapat Road)

सेनापति बापट रोड यहां की कहानी थोड़ी अलग है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि पुणे की इस भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक गाय की आत्मा भटकती रहती है, जिसे एक चलती वाहन ने बुरी तरह से जख़्मी कर दिया था, जिसके चलते सिस्ट गाय की मौत हो गई थी।

चंदन नगर (Chandan Nagar)

पुणे में सबसे डरावनी जगहों में से एक चंदन नगर भी है। दरअसल यहां के स्थानीय लोगों ने कुछ घटनाओं की सूचना दी है जहां उन्होंने एक सफेद फ्रॉक में एक छोटी लड़की को हाथ में गुड़िया के साथ देखा है। बता दे ज्यादातर रातों में, 12 बजे के बाद लोग इस भूत को देखने के डर से अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उस लड़की का भी करीब से सामना किया है जब वह उनके पास दौड़ती है और चिल्लाती है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि सफेद फ्रॉक में लड़की एक निर्माण स्थल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसकी आत्मा हालांकि मुक्त नहीं हुई है।

होल्कर ब्रिज (Holkar Bridge)

दरअसल 18 वीं शताब्दी में महादेव राव पेशवा द्वारा निर्मित, होल्कर ब्रिज पुणे के डरावनी जगहों में से एक है। दरअसल पिछले कुछ सालों में रात में कई रहस्यमयी मौतों की सूचना मिली है। जो लोग रात में पुल के माध्यम से गाड़ी चलाते हुए बच गए हैं वे यहां अजीबो गरीब होने वाली गतिविधि के दावों का समर्थन करते हैं।

पुणे कैंटोनमेंट (Pune Cantonment)

दरअसल पुणे कैंटोनमेंट को पुणे कैम्प के रूप में भी जाना जाता है। यह इलाका पुणे के सबसे डरावनी इलाकों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां सैनिकों के भूत हैं जो युद्ध में मारे गए थे। यहां कैंट एरिया के बारे में कई ऐसी कहानियां है जिससे अजीबों-गरीब आवाजें, चीखने और लोगों की विचित्र आकृतियां देखी गई हैं, जो कहीं जाकर गायब हो जाती हैं। दरअसल इस इलाके में स्थित एक टूटा-फूटा और बंद घर इन सभी असाधारण घटनाओं का केंद्र माना जाता है। यहां तक कि कुछ लोगों ने घर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन कुछ मिनटों में वे बाहर आ गए क्योंकि इस घर के अंदर एक रहस्यमय अनुभव और दम घुटने का अहसास होने की बात कही, जिसके कारण वो ज्यादा समय तक अंदर नहीं रुक पाए।

सिंहगढ़ किला (Sinhagad Fort)

दरअसल पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर एक प्राचीन किला सिंहगढ़ एक चट्टान के ऊपर स्थित है और यह एक मशहूर पिकनिक स्थान भी है, लेकिन यहां बहुत सी असाधारण गतिविधियां घटित होने की बात भी सामने आई है, जो इसे डरावनी जगह भी बना देती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि युद्ध में मारे गए मराठा योद्धाओं की आत्मा किले में भटकती है, इसके अलावा यहां यह भी माना जाता है बच्चो से भरी एक स्कूल बस किले के नजदीक पहाड़ी से नीचे गिर गई थी। जिसके बाद यहां अब बच्चों के भूत से भरी बस देखी जाती है या सफेद कपड़े पहना हुआ एक आदमी जो एक चट्टान पर एक विशेष स्थान पर दिखाई देता है और देखने वालों को डराने के लिए नीचे कूदता है। यहां सूरज डूबने से पहले ही पर्यटक इस जगह को खाली कर देते हैं।

द मैंशन (The Mansion)

द मैंशन, रेजीडेंसी रोड भी पुणे की डरावनी जगहों में से एक है। दरअसल भूत-प्रेत की कहानियों के चलते ये जगह सालों से बंद पड़ी है। दरअसल इसके आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां से अजीब सी आवाज़ें और डरावनी हंसी सुनाई देती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story