×

10 Rupees Food in Delhi: दिल्ली-गुड़गावं-नोएडा में 10 रुपए से भी कम में भरपेट खाना, देखें इन जगहों का पता

10 Rupees Food in Delhi: दिल्ली जैसे शहर में अगर आपको मात्र 10 रुपये में स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन मिले, तो ये एक सपने जैसा लगता है न। लेकिन ये सच बात है।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Feb 2023 12:52 PM GMT (Updated on: 19 Feb 2023 12:53 PM GMT)
Food in Delhi for just Rs 10
X

दिल्ली में खाना सिर्फ 10 रुपये में (फोटो- सोशल मीडिया)

10 Rupees Food in Delhi: दिल्ली जैसे शहर में अगर आपको मात्र 10 रुपये में स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन मिले, तो ये एक सपने जैसा लगता है न। लेकिन ये सच बात है। जीं हां आप दिल्ली और उससे सटे आस-पास के इलाकों में सिर्फ 10 रुपए में भरपेट खाना खा सकते हैं। ये जगहें दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में हैं जहां पर भोजनालयों का स्वादिष्ट खाना बहुत ही कम दामों पर खा सकते हैं।

दिल्ली में सिर्फ 10 रुपए में खाना
Food in Delhi for only 10 rupees

श्री श्याम रसोई, नांगलोई
Shri Shyam Rasoi, Nangloi

दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित श्याम रसोई लोगों को सिर्फ 1 रुपये में कई तरह के भोजन परोसते हैं। ये रसोई सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच चलती है। इसमें चावल, सब्जी करी, चपाती जैसे दैनिक व्यंजन और शुद्ध घी में बनी मिठाई एक थाली में परोसा जाता है। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों को खिलाने की व्यवस्था होती है।

कहां: भूतों वाली गली, नांगलोई, दिल्ली

Where: Bhooton Wali Gali, Nangloi, Delhi

मां फाउंडेशन, पश्चिमी दिल्ली
Ma Foundation, West Delhi

मुस्कान नाम की एक महिला द्वारा शुरू किया गया मां फाउंडेशन एनजीओ है। जोकि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी एफ ब्लॉक, विकासपुरी पीवीआर, जनकपुरी और केशवपुर मंडी में है। ये संस्था लोगों को मात्र 10 रुपये में स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन परोसती है। उनके दैनिक मेनू में राजमा, छोले और कढ़ी-चावल, रोटी और रायता समेत कई व्यंजन शामिल होते हैं। वे हरी सब्जियां भी परोसते हैं। ये स्टॉल सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। जो नाश्ता और दोपहर के भोजन दोनों परोसते हैं।

कहां पे: विकासपुरी एफ ब्लॉक, विकासपुरी पीवीआर, जनकपुरी, केशवपुर मंडी

Where: Vikaspuri F block, Vikaspuri PVR, Janakpuri, Keshavpur Mandi

(Image Credit- Social Media)

दादी की रसोई, नोएडा

Dadi Ki Rasoi, Noida

दादी की रसोई नोएडा में है। अनूप सिंह द्वारा अगस्त 2015 में शुरू की गई दादी की रसोई, उन लोगों को स्वस्थ और घर का भोजन परोसता है जिससे भूखे रहने से अच्छा कम खर्च में लोग अपना पेट भर सकें।

यहां केवल 5 रुपये में आपको भोजन की थाली परोसी जाती है। यहां एक थाली में चावल, दाल, सब्जी के साथ-साथ मिठाई परोसा जाता है।

कहां पे: शॉप नं। 39 और 150, ब्लॉक 1, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 29, नोएडा

Where: Shop no. 39 & 150, Block 1, Ganga Shopping Complex, Sector 29, Noida

देवदूत फूड बैंक, गुरुग्राम
Devdoot Food Bank, Gurugram

देवदूत फूडबैंक गुरुग्राम में संचालित एक सामुदायिक रसोई है। जो केवल 5 रुपये में एक भरपेट भोजन परोसते हैं जिसमें रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, मिठाई और फल शामिल होते हैं। ये अपने नाम के हिसाब से लोगों के लिए देवदूत के ही समान हैं।

कहां: सदर बाजार, जैन मंदिर के पास, सरकार के सामने। गर्ल्स स्कूल, गुरुग्राम

Where: Sadar Bazaar, Near Jain Mandir, Opposite Govt. Girls School, Gurugram




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story