×

जन्नत से कम नहीं है हिमाचल का नारकंडा, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Narkanda Trip : गर्मियों के मौसम में लोग बर्फीली जगह पर जाना पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको हिमाचल की एक हसीन जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 April 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 9:01 AM GMT)
Narkanda Trip
X

Narkanda Trip (Photos - Social Media)

Narkanda Trip : घूमने फिरने की शौकीनों को जब भी समय मिलता है वह कहीं ना कहीं घूमने निकल जाते हैं। हर किसी का पसंदीदा स्थान अलग होता है क्योंकि सब अलग-अलग जगह को पसंद करते हैं। समर वेकेशन का तो लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। क्योंकि यही वह समय होता है जब परिवार, दोस्तों और घर के लोगों के साथ घूमने का प्लान बनता है। समर वेकेशन में कई लोगों को हिमाचल की हसीन वादियों में घूमते हुए देखा जाता है। हिमाचल की खूबसूरत वीडियो में बसी नारकंडा एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई जाना पसंद करता है। अगर आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको इस खूबसूरत जगह की जानकारी देते हैं।

ऐसे पहुंचे नारकंडा

दिल्ली से नारकंडा आसानी से पहुंचा जा सकता है। हालांकि यहां पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है लेकिन बस या गाड़ी की सहायता से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अगर आपको नारकंडा जाना है तो आप दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इसके बाद चंडीगढ़ से बस की सहायता से आप आराम से यहां पहुंच सकते हैं।

आप चाहे तो पहले शिमला तक जा सकते हैं और इसके बाद शिमला से नारकंडा के लिए बस मिल जाएगी। इन दोनों जगह के बीच दूरी 60 किलोमीटर पड़ती है। रोडवेज बस से आप केवल ₹100 देकर यहां पहुंच सकते हैं।

Narkanda Trip


घूमिएं ये जगह

कचेरी गांव - नारकंडा से कुछ ही दूरी पर मौजूद कचेरी एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यहां की खूबसूरती को देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

हटू पीक - नारकंडा में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले हटू पीक का नाम जरूर शामिल रहता है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, मनमोहक दृश्य और शांत वातावरण के चलते यहां घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं। यहां से हिमालय पर्वत का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

भीम का चूल्हा - हटू पीक से कुछ ही दूरी पर मौजूद भीम का चूल्हा एक पौराणिक जगह है। कहा जाता है कि अपने अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी जगह भोजन बनाया था। पहाड़ी की छोटी पर मौजूद होने के चलते यह जगह सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Narkanda Trip


कब जाएं

अगर अभी हिमाचल की इस हसीन जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए अप्रैल से जून तक का समय बेस्ट होता है। बर्फबारी के समय यहां के रास्ते बंद हो जाते हैं और बारिश में भी यहां जाना खतरों से भरा रहता है। अप्रैल से जून के बीच आप कभी भी यहां जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story