Place To Visit In Deoghar: देवघर घूमने का जरूर बनाएं प्लान, एक्सप्लोर करें ये शानदार जगह

Place To Visit In Deoghar : देशभर में सावन का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। सावन में करोड़ों भक्त भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के लिए पवित्र और फेमस शिवालय में पहुंचते रहते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 July 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 9 July 2024 6:45 AM GMT)
Place To Visit In Deoghar
X

Place To Visit In Deoghar (Photos - Social Media) 

Place To Visit In Deoghar : देवघर पूर्वी भारतीय राज्य झारखंड में मयूराक्षी नदी के किनारे बसा एक पवित्र शहर है। प्राचीन बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल है। पास में ही शिव गंगा एक पवित्र कुंड है जहाँ शिव के भक्त स्नान करते हैं। अलंकृत, पत्थर से नक्काशीदार नौलखा मंदिर में कृष्ण का एक मंदिर है। शहर के उत्तर-पूर्व में, हरिला जोरी एक सफ़ेदी से रंगा हुआ शिव मंदिर और एक पवित्र जल कुंड का स्थल है। देवघर झारखंड का एक ऐसा शहर है जहां पौराणिक काल से खुद भगवान शिव शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। देवघर में हर साल लाखों भक्त जल अर्पित करने और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी सावन में देवघर जा रहे हैं और भगवान शिव के दर्शन के बाद कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

त्रिकूट पर्वत देवघर (Trikoot Mountain Deoghar)

देवघर के आसपास घूमने के लिए किसी खूबसूरत और मनमोहक जगह की बात होती है, तो सबसे पहले त्रिकूट पर्वत का नाम जरूर शामिल रहता है। यह पर्वत हसीन और मनमोहक दृश्यों के लिए काफी फेमस माना जाता है। त्रिकूट पर्वत वॉटरफॉल के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। पर्वत के समीप से निकलने वाली मयूराक्षी नदी खूबसूरत झरनों का निर्माण करती है। त्रिकूट पर्वत के हसीन पहाड़ों के बीच में ट्रैकिंग और रोपवे का भी आनंद उठा सकते हैं। सूर्यास्त का नजारा भी देखने के लिए कई यहां लोग पहुंचते हैं।

Trikoot Mountain Deoghar


नौलखा मंदिर देवघर (Naulakha Temple Deoghar)

देवघर से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद नौलाखा मंदिर बेहद ही फेमस और पवित्र मंदिर है। भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित यह मंदिर भक्तों के बीच काफी भी फेमस है। नौलाखा मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 9 लाख रुपये में किया गया और आज करोड़ों में है। यह मंदिर 146 फीट उंचा है। जंगलों के बीच में मौजूद होने के चलते आसपास का नजारा भी बेहद खुशनुमा होता है।

Naulakha Temple Deoghar


नंदन पहाड़ देवघर (Nandan Pahad Deoghar)

देवघर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नंदन पहाड़ एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। नंदन पहाड़ एक खूबसूरत पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थानीय लोगों के साथ दूर-दूर से भी लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। नंदन पार्क में एक खूबसूरत तालाब भी है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। नंदन पहाड़ अपने सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए काफी फेमस स्थान माना माना जाता है।

Nandan Pahad Deoghar


तपोवन हिल्स और गुफाएं देवघर (Tapovan Hills and Caves Deoghar)

देवघर के साथ-साथ इसके आसपास मौजूद अन्य शहरों में भी काफी फेमस पर्यटक स्थान माना जाता है। यह स्थान भगवान शिव के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। तपोवन हिल्स में कई गुफाएं मौजूद हैं, जो काफी लोकप्रिय भी हैं। कहा जाता है कि गुफा में भगवान शिव का शिवलिंग भी स्थापित है और इसी जगह ऋषि वाल्मीकि तपस्या करने पहुंचते थे। कई भक्त यहां जल अर्पित करने भी पहुंचते हैं।

Tapovan Hills and Caves Deoghar

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story