×

Travel in October: अक्टूबर में कर रहे घूमने की प्लानिंग, तो दिल्ली के पास इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर

Travel in October: अक्टूबर में हल्की-हल्की ठंड अपनी दस्तक देना शुरू कर देती है। बता दे अक्टूबर के महीने से प्रसिद्ध त्योहार जैसे नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे फेस्टिवल्स की भी शुरुआत होने लगती है।

Anupma Raj
Published on: 19 Sep 2022 11:40 AM GMT
Places near by Delhi
X

Places to visit Near Delhi in October (Image: Social Media)

Places to visit Near Delhi in october: अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें तो अक्टूबर मंथ बेस्ट है। दरअसल अक्टूबर का महीना साल का एक ऐसा समय है, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अपने आखिरी स्टेज पर होता है और हल्की-हल्की ठंड अपनी दस्तक देना शुरू कर देती है। बता दे अक्टूबर के महीने से प्रसिद्ध त्योहार जैसे नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे फेस्टिवल्स की भी शुरुआत होने लगती है। तो अगर आप अपने पार्टनर, दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अक्टूबर में दिल्ली के पास इन 5 जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहिए:

कांगड़ा (Kangda)


हिमाचल प्रदेश का यह सुंदर कांगड़ा शहर में बसा है। दरअसल कांगड़ा अपने धार्मिक महत्व के लिए काफी लोकप्रिय है, और एक प्राचीन गांव के रूप में भी जाना जाता है, जिसका उल्लेख सिकंदर महान के ग्रंथों में भी मिलता है। प्राकृतिक नजारों और शांत वातावरण आपको बहुत पसंद आएगा।

धर्मशाला (Dharamshala)

हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जहां लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। बता दे धर्मशाला उत्तर भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है।


यहां की जीवनशैली तिब्बत से मिलती जुलती है और भारत में दलाई लामा के कारण भी यह प्रसिद्ध है।

कसौली ( Kasauli)

कसौली एक पहाड़ी और बेहद खूबसूरत शहर है जो वीकेंड पर घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। इस शहर को 1842 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित किया गया था। बता दे पर्यटकों के बीच कसौली के लोकप्रिय होने का कारण ये है कि यहां हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरूर है।


आप चाहे ट्रैकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग, मंकी पॉइंट, सनसेट पॉइंट, टॉय ट्रेन, दर्शनीय स्थल हो या आध्यात्मिकता से जुडी जगह हो। कसौली शुरू से ही ट्रैकिंग के शौकीनों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट चॉइस रहा है।

नाहनो (Nahno)

हर तरफ शिवालिक पर्वत श्रंखला से घिरा यह शहर हरे-भरे खेतों और प्राकृतिक नजारों से भरा है। इस शहर की स्थापना साल 1621 में राजा करण प्रकाश ने राज्य की राजधानी के रूप में की थी।


बता दे नाहन का नाम एक संत के नाम पर रखा गया है। पर्यटक हिमाचल प्रदेश के इस शहर के खूबसूरत झीलों, रंगीन बगीचों और प्राचीन मंदिरों को देखना पसंद करते हैं।

रानीखेत (Ranikhet)

उत्तराखंड में बसा रानीखेत अपनी खूबसूरत वादियों से सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दे यह हरा-भरा पहाड़ी शहर आपको दुर्लभ वनस्पतियों और वन्य जीवन की विभिन्न प्रजातियों से आश्चर्यचकित करेगा, और इसे सही मायने में क्वीन्स लैंड कहा जाता है।


दरअसल राजसी हिमालय के पहाड़ों से घिरा, यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1869 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, और यहां अंग्रेजों के ग्रीष्मकालीन रिट्रीट के रूप में कार्य करता है। बता दे यह सबसे शांतिपूर्ण जगह है जिसे आप दिल्ली से आसानी से ले जा सकते हैं। दरअसल आपको अक्टूबर में इस शहर को अपनी ट्रिप वाली लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story