×

Best Hill Stations in Bihar: बेहद सुंदर हैं बिहार के ये हिल स्टेशन, खूबसूरती देख भूल जाएंगे शिमला

Best Hill Stations in Bihar: शिमला के अलावा भी एक जगह है जहां के हिल स्टेशन के बारे में आपने शायद ही सुना हो। हम बात कर रहे हैं बिहार राज्य के बारे में जहां आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिल जाएगी।

Kajal Sharma
Published on: 8 March 2023 10:27 AM GMT
Bihar hill station
X

Bihar (Photo-Social media)

Best Hill Stations in Bihar: लोगों का जब भी घूमने या किसी ट्रिप पर जाने का मन करता है, तो जहन में कई जगहों के नाम आते हैं। जो आपको अपनी खूबसूरती का दिवाना बना लेते हैं। बात अगर हिल स्टेशन की करें तो लाजमी है कि आप भी शिमला की ओर रुख करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं शिमला के अलावा भी एक जगह है जहां के हिल स्टेशन के बारे में आपने शायद ही सुना हो। हम बात कर रहे हैं बिहार राज्य के बारे में जहां आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिल जाएगी, जो न सिर्फ आपको अपना दिवाना बना लेंगी बल्कि यह प्रकृति का एक ऐसा प्लेस है, जहां इंसानों को सुकून और चैन मिल सकता है।

बिहार के मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन


रामशिला पहाड़ी- Ramshila Hill

बिहार की रामशिला पहाड़ी खूबसूरती का सबसे अच्छा उदाहरण है। यह गया के विष्णुपद मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह अपने अनोखे मंदिरों की उपस्थिति के साथ बिहार के टॉप हिल स्टेशनों में भी गिनी जाती है। प्राकृतिक रूप से सजी इस पहाड़ी का असली महत्व तो वही लोग जानते हैं, जो हर वीकेंड ऐसी पहाड़ियों पर उछल कूद करते हुए ऊपर चोटी तक चढ़ जाते हैं और फिर मस्ती के साथ नीचे उतर आते हैं।

यात्रा करने का समय: अक्टूबर से फरवरी

लगने वाली कीमत: 2,000 - 3,000 रुपए प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)

पहुंचने का साधन: सड़क, उड़ान और ट्रेन


गुरपा की चोटी - Gurpa Peak

बिहार के गया में स्थित गुरपा गांव हिल स्टेशन में गिना जाने वाला गांव है। यहां रहने वाले लोग इस जगह को कुक्कुटपदगिरि के नाम से भी जानते हैं। भगवान बुद्ध का एक मठ बिहार के सारनाथ में स्थित है, उनकी महिमा से मानों पूरा बिहार जगमगा जाता है। बिहार का यह हिल स्टेशन खूबसूरत हिंदू मंदिरों और बौद्ध अवशेषों से घिरा हुआ है।

यात्रा करने का समय: जुलाई से अगस्त

लगने वाली कीमत: 2,000 - 4,000 रुपए प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)

पहुंचने के साधन: सड़क, उड़ान या ट्रेन


प्राग्बोधि हिल स्टेशन - Prag Bodhi

गया के किरियामा गांव के पास मौजूद प्राग्बोधि हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। जिसे धुंगेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। प्राग्बोधि को ज्ञान प्राप्ति के लिए भी जाना जाता है। यहां एक गुफा और मंदिर भी स्थित है।

यात्रा करने का समय: अक्टूबर से फरवरी

लगने वाली कीमत: 2,000 - 5,000 रुपए प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)

पहुंचने के साधन: सड़क, वायु और रेल

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story