×

Places to visit in Sarnath: जाने सारनाथ का इतिहास, घूमने के लिए ये 5 बेस्ट जगहें

Places to visit in Sarnath: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिए काफी फेमस हैं।वाराणसी, कुशीनगर, लखनऊ,आगरा कई जगहें जो दुनियाभर में पॉपुलर हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Sep 2022 3:38 PM GMT
Famous And Beautiful Places in Sarnath
X
Famous Tourist Places in Sarnath (Image: Social Media)

Places to visit in Sarnath: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिए काफी फेमस हैं। वाराणसी, कुशीनगर, लखनऊ, आगरा आदि कई जगहें जो दुनियाभर में पॉपुलर हैं। इनमें से एक सारनाथ भी है। दरअसल सारनाथ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में स्थित वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दे यह स्थान बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थ यात्रियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में ही दिया था। ऐसे में आइए जानते हैं सारनाथ में घूमने के लिए 4 जगहें:


धमेख स्तूप

धमेख स्तूप सारनाथ का फेमस जगहों में से एक है। बता दे 500 ईस्वी में निर्मित, स्तूप ठीक इस बात की गवाही देता है जहाँ बुद्ध ने बोधिसत्व प्राप्त करने के बाद पहली बार धर्म की शिक्षा दी थी। इस स्तूप को मौर्य साम्राज्य के राजा अशोक द्वारा 249 ईसा पूर्व की संरचना को बदलने के लिए बनवाई थी। बता दे धमेख स्तूप एक विशाल 43.6 मीटर लंबा बेलनाकार भवन है और इसे ईंटों और पत्थरों से बनाया गया है। इस स्तूप में अलग अलग पत्थर की नक्काशी और मूर्तियां हैं, जो देखने में एकदम अद्भुत हैं।


चौखंडी स्तूप

चौखंडी स्तूप सारनाथ में एक और महत्वपूर्ण बौद्ध स्तूप है। दरअसल चौखंडी स्तूप वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध अपने पहले शिष्यों से मिले थे। दरअसल मुगल शासक हुमायूं की यात्रा का स्वागत करने के लिए इमारत बनाया गया था। बता दे यह मूल रूप से गुप्त राजाओं द्वारा चौथी और छठी शताब्दी के दौरान बनाया गया था।


सारनाथ पुरातत्व संग्रहालय

दरअसल सारनाथ पुरातत्व संग्रहालय सबसे पुराने स्थलों में से एक है। इस संग्रहालय में अशोक की प्रसिद्ध शेर स्तंभ है जो भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भी है। बता दे 1910 में स्थापित पुरातत्व संग्रहालय तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 12 वीं शताब्दी ईस्वी तक के कलाकृतियों के संग्रह का प्रदर्शन करता है। ऐसे में अगर आप सारनाथ की यात्रा करने आते हैं तो इस संग्रहालय में रखी हुई प्राचीन कलाकृतियों जरुर देखने जाएं।


थाई मंदिर

सारनाथ में स्थित थाई मंदिर उत्तर प्रदेश में एक प्रसिद्ध आकर्षण का केंद्र हैं, जो यहां की वास्तुकला की शैली को प्रदर्शित करता है। बता दें कि यह मंदिर सुंदर बगीचों के बीच बना हुआ है, जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियो को अपनी ओर आकर्षित करता है। दरअसल यहां पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा शांत और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाता है।


तिब्बती मंदिर

सारनाथ में स्थित तिब्बती मंदिर प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। दरअसल इस मंदिर को थांग्सा से सजाया गया है, जो तिब्बती बौद्ध चित्र हैं। बता दे इस मंदिर में शाक्यमुनि बुद्ध की एक मूर्ति है। दरअसल यहां मंदिर की ईमारत के बाहर आप प्रार्थना पहियों को देख सकते हैं जिन्हें घड़ी की दिशा में घुमाया जाता है। इस मंदिर में थाईलैंड, तिब्बत, चीन, और जापान आदि से भारी संख्या में तीर्थ यात्री और बौद्ध विद्वान हजारों की संख्या में आते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story