×

Agra Famous Restaurants: आगरा के ये सात रेस्टोरेंट, जिनके लजीज खानों को कभी नहीं भूल पाएंगे आप

Agra Best Restaurants: अगर आप मुगले ही खाने और अवध के पारंपरिक खाने को पसंद करते हैं तो आगरा आपके लिए सबसे अच्छा जगह है यहां के कुछ रेस्टोरेंट्स में जाकर आप सबसे अच्छे मुगलई भोजन खा सकते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 31 July 2022 2:36 AM GMT
Agra Restaurant
X

Agra Restaurant (Image Credit : Social Media)

Agra Famous Restaurants: दुनियाभर में ताजनगरी के नाम से मशहूर आगरा (Agra) में हर साल बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। इनमें देशी और विदेशी दोनों शामिल हैं। किसी जमाने में शक्तिशाली मुगल साम्राज्य का सत्ता के केंद्र रहे इस शहर में ऐतिहासिक चीजों की भरमार है। लेकिन आपको पता है ताजमहल (Taj Mahal) के अलावा आगरा अपने लजीज व्यजनों के लिए भी मशहूर है। अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तब तो ये जगह आप के लिए सोने पे सुहागा जैसा है। पहले आराम से ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कीजिए और फिर मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाइए।

तो चलिए आज हम आपको ताजनगरी के कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं, जिनका लाजवाब खाना खाकर आप ताजमहल की खूबसूरत की तरह उसके स्वाद को भी जीवनभर नहीं बिसरा पाएंगे। अगर आप पहली दफा आगरा घुमने की योजना बना रहे हैं, तब तो ये जानकारी आपके लिए और भी फायदेमंद है।

पेशावरी

पेशावरी को आगरा का सबसे अच्छा लग्जरी रेस्टोरेंट माना जाता है। यहां की दाल बुखारा, कबाब और टिक्के लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अगर आप को बजट थोड़ा हाई है तो आप यहां जरूर जाएं।

पता – आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा

दासप्रकाश

आगरा के मुगलई खाने के बारे में तो आपने सुना ही होगा। पूरे आगरा में इससे अच्छा मुगलई खाना आपको कहीं और नहीं मिलेगा। दासप्रकाश साउथ इंडियन फूड के शौकीनों के लिए भी बेस्ट है। इसके अलावा मीठे के भी कई स्वादिष्ट आइटम आपको यहां मिल जाएंगे।

पता – ग्वालियर रोड, बालूगंज, आगरा

जहांपनाह

अगर आप अवध के पारंपरिक भोजन के शौकीन हैं तो आपके लिए जहांपनाह बेस्ट जगह है। यहां का काकोरी कबाब, मटन दम बिरयानी और काठी रोल लाजवाब है।

पता – ई 23, शॉपिंग आर्केड, सदर बाजाप, आगरा कैंट

एस्पाहन

ओबेरॉय अमरविलास होटल में स्थित यह रेस्टोरेंट दो बार ही खाना खिलाता है, एक शाम 7 बजे और दूसरा रात 9.30 बजे। यहां आप भोजन के साथ – साथ संतूर की मधुर ध्वनियों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां का केरला झींगा करी सबसे उत्तम है। इनके पास डेजर्ट के कई शानदार आइटम हैं।

पता – ताज ईस्ट गेट रोड, पकटोला, ताजगंज, आगरा

पिंच ऑफ स्पाइस

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए पिंच ऑफ स्पाइस एक अच्छी जगह है। यहां का मुर्ग बोटी मसाला, तंदूरी कबाब, चिकन टिक्का और पनीर लबाबदार काफी फेमस हैं। इसके अलावा यहां बार भी है।

पता – संजय पैलेस, वजीरपुर, सिविल लाइन्स, आगरा

देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट

इंदौर की पोहा-जलेबी की तरह देवीराम की गरमा-गरम बेड़ई जलेबी आगरा वालों का फेवरेट ब्रेकफास्ट है। देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का इतिहास भारत के आजादी के इतिहास से कम पुराना नहीं है। ये दुकान बीते 72 सालों से आगरा के लोगों को नाश्ता सर्व कर रही है। इसलिए यदि आप किसी भी काम से आगरा जाते हैं तो सुबह का नाश्ता यहां जरूर ट्राइ करें।

पता – ग्राउंड फ्लोर हेरिटेज टॉवर – 1, महात्मा गांधी रोड, नेहरू नगर

साल्ट कैफे एंड किचन बार

साल्ट कैफे एंड किचन बार एक अन्य शानदार फूड डेस्टिनेशन है। यहां आप बटर चिकन पाश्ता और टिक्का ट्राइ कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के अंदर का नजारा भी शानदार है।

पता – 1सी, तीसरी मंजिल, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story