×

Agra Famous Markets: आगरा में बेहद ही फेमस है यह बाजार, जहां सस्ती कीमतों पर कर सकते हैं अच्छी शॉपिंग

Agra Famous Markets: आगरा डिपार्टमेंट स्टोर, खुदरा दुकानों और स्थानीय बाजारों से तो हमेशा गुलजार रहता ही है। साथ ही यहां कई कारीगर, जौहरी, कशीदाकारी, कालीन बनाने वाले और बुनकर भी अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए आते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 2 March 2023 3:13 AM GMT
Sadar market Agra
X

Agra Famous market(Source-social media)

Agra Market: अपनी अद्वितीय शिल्प के लिए जाना जाने वाला आगरा आज काफी कुछ नई चीजों के लिए भी जाना जाता है। यहां बाजारों में आपको कई ऐसी बढ़िया चीजें देखने को मिलती है, जो आपने पहले कभी और कहीं नहीं देखी होगी। दरअसल आगरा डिपार्टमेंट स्टोर, खुदरा दुकानों और स्थानीय बाजारों से तो हमेशा गुलजार रहता ही है। साथ ही यहां कई कारीगर, जौहरी, कशीदाकारी, कालीन बनाने वाले और बुनकर भी अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए आते हैं। जिनकी कलाकारी आप यहां के बाजारों में आसानी से देख सकते हैं। ज्यादातर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ताजमहल के पास ही स्थित हैं। जिनमें सबसे प्रसिद्ध सदर बाजार, किनारी बाजार आदि शामिल हैं।

आगरा के प्रसिद्ध बाजार

आगरा के बाजार कढ़ाई और वस्त्रों के सबसे बड़े बाजारों में गिने जाते हैं। यदि आप भी यहां घुमने आ रहे हैं, तो एक बार इन बाजारों का रुख जरूर कर लें।


सदर बाजार

वैसे तो आगरा में कई बाजार हैं जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन सदर बाजार यहां के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। जोकि आगरा कैंट रेलवे के पास स्थित है। यहां आप हस्तशिल्प, मिठाई, कपड़ों से लेकर चमड़े के बैग तक सब कुछ आसानी से खरीद सकते हैं। शॉपिंग के बाद यहां यहां रिलेक्स करने के लिए कैफे कॉफी डे जैसे कैफे भी बनाए गए हैं।

समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक, मंगलवार यह बंद रहता है


किनारी बाजार

आगरा के फेमस बाजारों में से एक है किनारी बाजार। जोकि आगरा में जामा मस्जिद के पास मौजूद है। जहां हर तरह का सामान बड़ी मात्रा और कम पैसों में मिल सकता है। यदि बात क्वालिटी की करें तो यहां के सामान की गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है। यहीं कारण है कि दिनभर यहां भारी भीड़ देखी जाती है। कहते है कि ये एक ऐतिहासिक मार्केट है जहां थोक के सामान की वैरायटीज भी मिलती हैं। यह बाजार आगरा के टॉप मार्केट में गिना जाता है।

समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, मंगलवार बंद


सुभाष बाजार

आगरा के सबसे लोकप्रिय बाजारों में गिना जाने वाला सुभाष बाजार जामा मस्जिद के पास ही मौजूद है। यह बाजार ज्यादातर सिल्क प्रोडक्ट्स और सिल्क की साड़ी के लिए फेमस है। यदि आप भी सिल्क की साड़ी के दिवाने हैं तो यहां आपको काफी कुछ अलग और अच्छा मिल सकता है।

समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, मंगलवार बंद


शाह मार्केट

आगरा के संजय प्लेस बाजार के पास स्थित शाह मार्केट एक बेहद ही बेहतरीन बाजार है। जो थोक और खुदरा बाजारों के लिए जानी जाती है। यहां आपको एक से एक बढ़िया कपड़ें और थोक का सामान काफी कम कीमतों पर मिल सकता है।

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

जूता बाजार

आगरा की हिंग मंडी के पास स्थित बेहद ही प्रसिद्ध बाजार है जूता बाजार। जहां आपकों बेहद ही भीड़भाड़ का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस मार्केट में अपना वाहन न लेकर जाएं। इसके लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं।

समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक


टीडीआई मॉल

ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड पर स्थित है टीडीआई मॉल। जोकि एक बेहद ही बेहतरीन शॉपिंग स्पॉट होने के अलावा, मॉल मनोरंजन के साथ-साथ छुट्टी में शॉपिंग करने के लिए काफी बेस्ट माना जाता है। यहां काफी बड़ा फूड कोर्ट भी है जिसमें हर तरह की डिशेस मिलती हैं।

समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story