×

Famous Places to Visit in Agra: आगरा में गुजारिए तो एक दिन, आएगा भरपूर आनंद, इस प्लान से करें दिन की शुरूआत

Agra famous Places: आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आप सिर्फ एक दिन में घूमकर आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए गुजारते हैं आगरा में एक दिन।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jan 2023 12:43 PM GMT (Updated on: 8 Jan 2023 12:46 PM GMT)
agra places to visit nearby
X

आगरा में ऐसे गुजारिए एक दिन (फोटो- सोशल मीडिया)

Famous Places to Visit in Agra: ताजनगरी आगरा में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। देश-विदेश से पर्यटक यहां सात अजूबों में से एक ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई ऐसी जगहों हैं जहां पर आपको घूमकर अच्छा महसूस हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आप सिर्फ एक दिन में घूमकर आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए गुजारते हैं आगरा में एक दिन।

आगरा में दर्शनीय स्थल
Places to visit in Agra

ताजमहल के साथ अपने दिन की करें शुरुआत

अगर आप आगरा में एक दिन के लिए रूकें है तो अपने दिन की शुरुआत सीधे ताजमहल में जाकर करें। ताजमहल दुनिया में किसी भी अन्य संरचना से बेजोड़ स्थापत्य सौंदर्य है। यह आगरा के लिए एकदम सही परिचय है और आपकी यात्रा के लिए एक आदर्श शुरुआत है।

आगरा का किला (Agra Fort)

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, आगरा का किला मुगल वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक है। यहां पर आपको गाइड की मदद लेने से किले के भ्रमण का और अधिक आनंद आएगा। गाइड आपको किले से जुड़ी हर जरूरी किस्से से रूबरू कराएगा।

अब दोपहर का भोजन (Lunch at Esphahan)

भले ही आप आगरा में कितने भी समय क्यों न हों, लेकिन ओबेरॉय अमरविलास के एस्फाहन में खाना जरूर खाइएगा। जटिल नक्काशी वाला खूबसूरत आंगन में खाने परोसने के लिए आगरा का ये सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है।

फतेहपुर सीकरी के लिए ड्राइव आउट (Fatehpur Sikri)

आगरा से लगभग 40 किमी दूर स्थित, फतेहपुर सीकरी एक बार 1571 से 1585 तक मुगल राजधानी के रूप में स्थापित था। जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था। अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लेने के लिए फतेहपुर सीकरी जाना न भूलें।

सदर बाजार में खरीदारी (Shopping at Sadar Bazaar Agra)

खरीदारी का शौक रखने वालों के लिए ये आगरा की सबसे अच्छी जगह है। सदर बाजार आगरा की प्रसिद्ध और लोकप्रिय बाजारों में से एक है। यहां आपको आपकी जरूरत का हर सामान मिल जाएगा।

दशप्रकाश में रात का खाना (Dinner at Dasaprakash)

आगरा में डिनर करने के लिए दासप्रकाश सबसे प्रामाणिक और स्वादिष्ट भोजन परोसने वाला प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है। दिनभर की लंबी यात्रा के थकाऊ माहौल के बाद जब स्वादिष्ट भोजन मिलता है तो पूरी यात्रा का असली मजा आ जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story