×

Agra Famous Restaurants: आगरा में इन जगहों पर खाएं अपनी पसंद का खाना, उंगलियां चाटते रह जाएंगें

Agra Famous Restaurants: आगरा में दशप्रकाश एक्सप्रेस खाने की बेस्ट जगहों में गिना जाता है। यहां आप दक्षिण भारतीय व्यंजन यानी साउथ इंडियन डिश जैसे डोसा, इडली समेत और भी बहुत सारी चीजों का स्वाद चख सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Dec 2022 1:50 AM GMT
agra best food
X

आगरा बेस्ट फूड (फोटो- सोशल मीडिया)

Agra Famous Restaurants: चाहे आप मसालेदार चाट पसंद करते हों या आपको मीठा पसंद हो, आगरा हर तरह से आपको पंसद आएगा। क्योंकि यहां के स्वादिष्ट पेठा से आप ज्यादा देर तक दूरी नहीं बना सकते हैं। सॉफ्ट कैंडी जैसा पेठा आप जुबान में रखते ही खुद को बहुत दोबारा लेने से रोक नहीं पाएंगे। वैसे तो आगरा पेठा के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी फेमस है। यहाँ की मशहूर चाट, पानी पुरी, पापड़ी चाट, समोसा, कचौरी, शीरमाल, बिरयानी, पान आदि कई प्रकार के व्यंजन काफी पसंद किए जाते हैं। दालमोठ यहाँ का एक और लोकप्रिय नाश्ता है, जोकि मसालेदार दालों के मिश्रण से बनाई जाती है। यहां पर आप उत्तर-भारतीय, पंजाबी व्यंजनों के साथ मुगलई व्यंजनों को भी परोसा जाता है। जो आपको वाकई में बहुत पसंद आ सकते हैं।

1. दशप्रकाश एक्सप्रेस
Dasaprakash Xpress

आगरा में दशप्रकाश एक्सप्रेस खाने की बेस्ट जगहों में गिना जाता है। यहां आप दक्षिण भारतीय व्यंजन यानी साउथ इंडियन डिश जैसे डोसा, इडली समेत और भी बहुत सारी चीजों का स्वाद चख सकते हैं। साथ ही यहां आप अपने पसंद का खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं।

2. एस्फहान
Esphahan

आगरा के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में एस्फहान को गिना जाता है। ये रेस्टोरेंट ताज ईस्ट गेट रोड पर स्थित है। यहां पर वेज से लेकर नॉनवेज तक खाना परोसा जाता है। ताजमहल घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों से रेस्टोरेंट भरा रहता है। यहां की थाल के चर्चे पूरे आगरा में है।

पता - द ओबेरॉय अमरविलास, ताज ईस्ट गेट रोड, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा

समय- शाम 6:30 से रात 9 बजे तक, रात 9 बजे से रात 10:45 बजे तक

3. ताज कैफे
Taj Cafe

आगरा में ताज कैफे जोकि आपके लिए देर रात तक खुला रहता है। बता दें, आगरा में ताज कैफे काफी मशहूर खाने-पीने की जगह है। यदि आप जल्दी खाना चाहते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड के लिए इस आरामदायक कैफे में जा सकते हैं। नाश्ते और दोपहर के भोजन की थाली के लिए भी ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

4. बृजवासी
Brijwasi

बृजवासी आगरा के बेस्ट रेस्टोरेंट्स में से एक है। जोकि आगरा के सदर बाजार में है। यहां पर आप अपनी मनपसंद मिठाई भी खरीद सकते हैं। त्योहारों पर यहां इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि ग्राहकों के लिए काउंटर बढ़ाने पड़ते हैं। यहां के रेस्टोरेंट में आपको उत्तर-भारतीय फूड, साउथ इंडियन फूड और चाइनीज फूड भी मिलता है।

पता- डी 2, शॉपिंग आर्केड, सदर बाजार, आगरा कैंट, आगरा, भारत

सुबह 9 बजे से रात 10:45 बजे तक

बेलेव्यू
Bellevue

आगरा में बेलेव्यू बहुत ही लग्जरी और बड़ा रेस्टोरेंट है। ये फतेहाबाद रोड पर स्थित है। यहां पर आपको उत्तर-भारतीय, चाइनीज फूड के अलावा कॉन्टिनेंटल फूड भी मिलेगा।

ओबेरॉय अमरविलास, ताज ईस्ट गेट रोड, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा, भारत

सुबह 6:30 से 10:30, दोपहर 12 से 3 बजे, शाम 6:30 से रात 10:30 तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story