×

Agra Famous Street Food: सिर्फ ताज की सुंदरता ही नहीं, बल्कि स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है ताजनगरी

Agra Famous Street Food: ताजमहल की खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी यूपी का आगरा काफी फेमस है। जिनका स्वाद चखने के लिए देश विदेश से लाखों पर्यटक आगरा का भ्रमण करते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 10 March 2023 2:20 AM GMT
Agra Food
X

Agra street food (Social media)

Agra Famous Street Food: अपनी ऐतिहासिक इमारतों और ताजमहल की खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी यूपी का आगरा काफी फेमस है। जिनका स्वाद चखने के लिए देश विदेश से लाखों पर्यटक आगरा का भ्रमण करते हैं। आपको शायद ही पता हो कि आगरा का स्ट्रीट फूड लोगों के बीच कितना फेमस है। यदि आप भी आगरा घूमने के लिए गए हैं तो आपको भी एक बार यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहिए। जिसे चखने के बाद ही मानो आपका आगरा का सफर पूरा माना जाएगा। आज हम आपको आगरा के ऐसे ही फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको काफी पसंद भी आएगे और आगरा के असली स्वाद का भी परिचय देंगे।

आगरा का फेमस स्ट्रीट फूड


आगरा का पेठा - Agra ka Petha

आगरा के पेठे के बारे में कौन नहीं जानता, यह तो आगरा के प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड में गिना जाता है। जिसके बिना आगरा की यात्रा हमेशा अधूरी ही मानी जाती है। पेठा पान से लेकर केसर तक में कई तरह के फलेवर में मिलता है। आप यहां कई नए टेस्ट में पेठे की वैरायटी में आजमा सकते हैं। आगरा की विशेषता होने के कारण, पर्यटक विशेषकर पेठा खाने के लिए भी आते हैं।


आगरा का फेमस पराठा - Agra ka Paratha

आगरा में मिलने वाले पराठों के चर्चे भी कुछ कम नहीं हैं, यहां के पराठों को चखने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पराठों को गेहूँ से बनाया जाता है जिसमें कद्दूकस किए हुए आलू, कद्दूकस की हुई फूलगोभी से लेकर गाजर आदि की स्टफिंग की जाती है। आगरा के यह पराठें को सबसे ज्यादा नाश्ते के समय में खाए जाते हैं। आगरा अपने मुगलई व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, और जिसमें आपको काई वेरायटी देखने को मिल जाएगी।


आगरा का भल्ला - Agra ka Bhalla

टेस्टी भल्ले को आमतौर पर आलू टिक्की के रूप में जाना जाता है और आम तौर पर इसे, मीठी और मसालेदार चटनी और छोले की सब्जी के साथ परोसा जाता है। यहां आलू की टिक्की गोल आकार की होती है जिसे तेल में तलकर गर्मागर्म सर्व किया जाता है। आगरा में सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड में से एक, भल्ला आत्मा को संतुष्ट कर देता है।


आगरा का शौरमा - Agra ka Shawarma

आगरा का फेमस शौरमा लोगों को काफी पसंद आता है। लोगों के बीच यह शौरमा काफी पसंद किया जाता है। अब आगरा का शौरमा आपको लगभग हर जगह खाने को मिल जाता है, लेकिन आगरा में इस खाने की अलग ही ख़ुशी होती है। हरे और सफेद पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाने वाला यह शौरमा लोगों को बेहद पसंद आता है।


आगरा की जलेबियां - Agra ki Jalebiya

आगरा की गर्मागर्म जलेबियों की बात ही अलग है। यहां मिलने वाली हॉट और क्रिस्पी जलेबियों को खाने का मजा ही कोई नहीं भूल सकता है। जितना खास यहां मिलने वाली जलेबियों का स्वाद है, उतना ही खास है जितनी खास ताजमहल की सुंदरता है। आगरा में आपको हर गली में बेहतरीन और सबसे स्वादिष्ट जलेबी मिल जाएगी।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story