×

Famous Sweet Dish of Agra: आगरा की लोकप्रिय मिठाई है झाग, चखने के बाद आप भी नहीं भूल पाएंगे स्वाद, जानिए कैसे किया जाता है तैयार

Famous Sweet dish of Agra: ताजनगरी की स्पेशल लोकल डिश है झाग, जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी, और शायद ही आपने यह सुना होगा। यह डिश दूध से बनती है और झाग की ही तरह दिखाई देती है।

Kajal Sharma
Published on: 2 March 2023 4:36 AM GMT
Famous sweet in agra
X

Jhaag sweet(Social media)

Famous Sweet Dish of Agra: देश की ताजनगरी आगरा अपनी सूंदरता के लिए तो जानी ही जाती है, लेकिन यहां के स्वाद भी कुछ कम नहीं है। यूं तो आगरा में खाने की कई चीजें हैं जो फेमस हैं, लेकिन अगर आगरा जाकर आपनी झाग नहीं पीया तो मतलब आपने कुछ नहीं किया। जी हां ताजनगरी की स्पेशल लोकल डिश है झाग। जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी, और शायद ही आपने यह सुना होगा। यह डिश दूध से बनती है और झाग की ही तरह दिखाई देती है। जिसे मिट्टी के मिट्टी के कुल्हड़ में पीने का अपना अलग ही मजा होता है। अगर आपको आगरा घूमते हुए ये झाग पीने का मौका मिले तो गलती से भी मिस मत करना।

कैसे बनाया जाता है झाग

ठंडे दूध से होता है तैयार

यह साधारणत: एक मिठाई ही है, जिसमें बहुत ही कम मीठा होता है। इस मिठाई को बनाने के लिए दूध, हैवी क्रीम, टारटर क्रीम, केसर, पिस्ता, पिसा हुआ पिसता आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिश बनाने कि लिए दूध को पहले धीमी आंच पर लगभग सूखे थके पड़ने तक पकाया जाता है। जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाता है तो आंच को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान खास ध्यान रखा जाता है कि दूध बिल्कुल भी जल न जाएं। इसके बाद दूध को ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है।


दूसरी तरफ दूध, क्रीम, टारटर की क्रीम और बूरा मिलाया जाता है, और रात भर के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है। अगले दिन इस ठंडे दूध के मिश्रण को फेंटा जाता है। इस ठंडे दूध को तब तक फेंटा जाता है जब तक की इस पर झाग न आ जाए। जब इस पर झाग बनना शुरू हो जाता है तो बीच-बीच में रुककर इस झाग को चौड़े चम्मच से प्लेट पर निकाल लिया जाता है। जब थाली झाग के बादलों से भर जाती है तो इसमें केसर का दूध डाला जाता है। ऊपर से क्रम्बल कुरचन और चांदी के वर्क की शीट से इसे सजाया जाता है।

स्वाद भूल पाना मुश्किल

पिसे हुए पिस्ते को छलनी से छान कर जाता है और ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर परोसा जाता है। इस झाग को कुल्हड़ में पीने का अलग ही मजा होता है। इसका स्वाद और अंदाज़ कभी भूलने वाला नहीं है, बल्कि यहां रहने वाले लोगों का दावा है कि भी एक बार इस झाग को पीता है इसका लुत्फ उठाने वह दोबारा आगरा पहुंच ही जाता है।


ऐसा नहीं है कि आगरा की यह फेमस मिठाई किसी एक ही दुकान पर मिलती है, बल्कि कम मीठे वाली इस स्वादिष्ट मिठाई का आंनद आपको किसी भी दुकान पर आसानी मिल सकता है। इसकी क्रीमी अंदाज लोगों को अपना दिवाना कर लेता है। दूध को घंटों मथकर बनाई जाने वाली इस झागदार मिठाई को एक बार चखने के बाद भूल पाना आपके लिए भी आसान नहीं होगा।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story