×

Taj Mahotsav 2024 : ताज महोत्सव में करें देश की संस्कृति का दीदार, इन चीजों का उठाएं लुत्फ

Taj Mahotsav 2024 : आगरा में 17 फरवरी से ताजमहल की शुरुआत हो चुकी है। यह महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 Feb 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 19 Feb 2024 4:56 AM GMT)
Taj Mahotsav 2024
X

Taj Mahotsav 2024 (Photos - Social Media) 

Taj Mahotsav 2024 : दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल आगरा में मौजूद है। जिसे प्यार की निशानी के तौर पर पहुंचाना जाता है। उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर अक्सर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। अब जल्दी यहां पर ताज उत्सव शुरू होने वाला है। हर साल फरवरी के महीने में इसका आयोजन किया जाता है और इस बार के लिए भी तैयारी शुरू हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार महोत्सव में क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है।

कब से है ताज महोत्सव

17 फरवरी से ताज महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। अब यह 10 दिनों तक चलने वाला है जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 27 फरवरी को इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

Taj Mahotsav 2024


बहुत खास होगा ताज महोत्सव

इस बार होने वाले ताज महोत्सव में कई सारी चीजें देखने को मिलने वाली है। कार्यक्रमों की लिस्ट में इस बार यमुना की महा आरती को भी जोड़ा गया है। ताज महोत्सव के दौरान यमुना नदी के घाटों पर आरती की जाएगी। इसी के साथ गजल महोत्सव और पतंग उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार ताज महोत्सव में आने के बाद पर्यटक हॉट एयर बैलून का लाभ भी उठा सकते हैं।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ताज महोत्सव में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। कथक ,भरतनाट्यम ,शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन, भोजपुरी गायन, अवधि गायन, कव्वाली, भजन संध्या, ब्रज लोकगीत एवं लोक नृत्य, बांसुरी वादन, सरोद वादन, सितार वादन, तबला वादन, पखावज वादन एवं रूद्रवीणा जैसी विधाओं का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। इस बार ताज महोत्सव में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारों को परेशान करते हुए देखा जाने वाला है। यहां पर सिंगिंग, गजल गायकी, कव्वाली स्टैंड अप कॉमेडी जैसी चीजों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर हस्तशिल्पी प्रदर्शनी, दुकानें, लजीज खाने पीने की चीजों का फूड जोन में लाभ उठाया जा सकता है।

Taj Mahotsav 2024


कितना है एंट्री टिकट

ताज महोत्सव में एंट्री के लिए ₹50 की टिकट लगने वाली है। विदेशी पर्यटकों और 5 साल से कम उम्र के बच्चों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story