Agra to Ayodhya Helicopter: आगरा से अयोध्या पहुंच सकेंगें मिनटों में, जानिए सरकार का ये प्लान, इतना लगेगा किराया और समय

Agra to Ayodhya Helicopter Service: अब आप कुछ ही मिनटों में अयोध्या पहुंच सकते हैं आइये जानते हैं कैसे। साथ ही इसके लिए कितना किराया देना होगा और कितना समय लगेगा इसमें।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Sep 2024 7:52 AM GMT
Ayodhya Helicopter service
X

Ayodhya Helicopter service (Image Credit-Social Media)

Agra to Ayodhya Helicopter Service: अब आगरा से राम की नगरी अयोध्या जाना बेहद आसान हो गया है। इतना ही नहीं आपको इसके लिए बहुत ज़्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगें। क्योंकि उत्तर प्रदेश के कुल पांच शहरों से हर्लीकप्टर सेवाएं शुरू की जायेंगीं जो आपको सीधे अयोध्या नगरी ले जायेंगीं। आगरा से अयोध्या के लिए अब आपको कितना समय लगेगा और क्या होगा इसका किराया आइये जानते हैं।

आगरा से अयोध्या पहुंच सकेंगे मिनटों में

अगर आप भी आगरा में हैं और अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आप इसके लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं जो आपको सीधे अयोध्या उतरेगा। इतना ही नहीं अभी इन टिकट्स की बुकिंग पर आपको 40% डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। आइये जानते हैं किरने समय में अब आप आगरा से अयोध्या पहुंच पायेंगें और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगें।

इतना होगा किराया

आगरा से अयोध्या जाने के लिए आपको हेलीकाप्टर से 4130 रुपए खर्च करने होंगें। इससे आप राम मन्दिर के हवाई दर्शन कर पायेंगें। वहीँ आपको अयोध्या से गोरखपुर, गोरखपुर से अयोध्या के लिए 13373 रुपए खर्च करने होंगें। वहीँ अयोध्या से गोरखपुर, गोरखपुर से अयोध्या के लिए 13373 रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा अयोध्या से बनारस, बनारस से अयोध्या के लिए 18388 रुपए आपको देने होंगें। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ये किराया 15045 रुपए होगा वहीँ प्रयागराज की बात करें तो यहाँ से अयोधा के लिए आपको हवाई यात्रा करने पर 16717 रुपए का खर्च आएगा। अयोध्या से मथुरा के लिए आपको सबसे ज़्यादा यानि 45135 रुपए खर्च करने होंगें।

कितना लगेगा समय

आगरा से अयोध्या का सफर 135 मिनट का होगा। वहीँ उत्तर प्रदेश के पांच राज्यों से ये हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। ये शहर हैं आगरा, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस। ये हेली सेवाएं आपको राजस एरो स्पोर्टस एंड एडवेंचर प्रा.लि. द्वारा मिलेगी। आपको बता दें कि इस हेलीकाप्टर में आप बस पांच लोगों के साथ बैठकर राम मन्दिर के हवाई दर्शन कर पायेंगें। हर व्यक्ति इसके लिए मात्र 5 किग्रा तक का लगेज ही ले जा सकता है इसके अलावा नहीं। वहीँ अगर आप इसकी बुकिंग जल्दी करवा लेते हैं तभी आपको 40% की छूट मिलेगी। तो विचार करने में वक्त जाया न करें और फ़ौरन अपना टिकट बुक कर लें।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story