Agra To Varanasi Train: अब वंदे भारत एक्सप्रेस से कर सकेंगे आगरा से वाराणसी की यात्रा, 7 घंटे में पूरा होगा सफर

Agra To Varanasi Vande Bharat Train: आगरा मंडल को अपनी अब तक की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अब आगरा से वाराणसी के बीच की यात्रा 7 घंटे में तय की जा सकेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 Sep 2024 4:04 AM GMT
Vande Bharat Train
X

Vande Bharat Train (Photos - Social Media) 

Agra To Varanasi Vande Bharat Train: सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि एक के बाद इसे अलग-अलग रूट पर यात्रियों के सुविधा के लिए शुरू किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल को 2 दिन में दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। रेलवे बोर्ड की ओर से आगरा से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन करने की मंसूरी दे दी गई है। इन दोनों जगह के बीच की दूरी 573 किलोमीटर है जो 7 घंटे में तय होगी। फिलहाल इस रूट की ट्रेन दूरी को तय करने में 10 घंटे से ज्यादा समय लेती हैं।

आगरा मंडल की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

आगरा मंडल की यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है जो 81.86 कि प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मंडल द्वारा जल्द ही इसका किराया और संचालन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। ट्रेन की सुविधा से आगरा के पर्यटन को पंख लगने वाले हैं।

Vande Bharat Train

लम्बे समय से थी वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग (There Was A Long Standing Demand for Vande Bharat Express)

प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग की जा रही थी। हाल ही में अयोध्या वाराणसी वंदे भारत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे लेकर रेलवे मंडल द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

कब और कैसे चलेगी ट्रेन (When And How Will The Train Run

यू ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 6:00 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन चाहिए 3:20 पर चलेगी और 10:22 पर आगरा पहुंच जाएगी। इस बीच ये प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला स्टेशन पर रुकेगी। इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर और औसत गति 81.86 कम रहने वाली है।

Vande Bharat Train

6 दिन उदयपुर में चलेगी वंदे भारत (Vande Bharat Will Run In Udaipur For 6 Days

ट्रेन का किराया और इसके संचालन की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है जो जल्दी बता दी जाएगी। यह आगरा रेल मंडल की चौथी वंदे भारत है। इसके पहले 2 सितंबर को तीसरी बंदे भारत को उदयपुर आगरा कैंट के बीच शुरू किया गया है। यह शुक्रवार का दिन छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे की पहली ट्रेन है। इसके अलावा मंडल के पास रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो की वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story