Agra Top 5 Wedding Guest House: ये हैं आगरा के बेस्ट गेस्ट हाउस, जिन्हे शादी या किसी पार्टी के लिए आप कर सकते हैं बुक

Agra Top 5 Wedding Guest House: यहाँ हम आपके लिए आगरा के कुछ बेहतरीन गेस्ट हाउस की लिस्ट लेकर आये हैं जहाँ आप शादी कर सकते हैं और अपने इस ख़ास पल को यादगार बना सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 17 Oct 2024 3:18 AM GMT
Wedding Guest House in Agra
X

Wedding Guest House in Agra (Image Credit-Social Media)

Agra Top 5 Wedding Guest House: अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है और आप भी इसके लिए आगरा के बेस्ट गेस्ट हाउस ढूंढ रहे हैं तो अब आपको सोचने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यहाँ आगरा के बेस्ट गेस्ट हाउस मौजूद हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इस लिस्ट पर।

आगरा के बेस्ट गेस्ट हाउस (Guest House in Agra)

1.ग्रैंड इंपीरियल होटल, रकाबगंज, आगरा

द ग्रैंड इंपीरियल होटल आगरा के सबसे प्रसिद्ध होटल्स में से एक है। ये आगरा में स्थित एक प्रतिष्ठित वेडिंग स्पॉट है। अपनी प्रामाणिक भारतीय विरासत के लिए प्रसिद्ध, यह बैंक्वेट हॉल 1910 से शानदार आतिथ्य प्रदान कर रहा है। वहीँ अगर आप शहर में एक बेहतरीन विवाह स्थल की तलाश कर रहे हैं तो आप इसे अभी से बुक करवा सकते हैं।

यहाँ आपको पर प्लेट ₹1,200 देने होंगे।

2. शंकर रिज़ॉर्ट, ताजगंज, आगरा

शंकर रिज़ॉर्ट, आपकी शादी या पार्टी को और भी खुशनुमा बनाने में आपकी मदद करता है। ये रिज़ॉर्ट आगरा शहर में स्थित एक फार्महाउस है।ये आपके बेहद ख़ास पल को और ख़ास बनाने का दिन है ऐसे में इस दिन को और भी बेहतरीन बनाइये और शंकर रिसोर्ट आप अपनी शादी के लिए बुक कर सकते हैं।

यहाँ आपको पर प्लेट ₹1,000 देने होंगे।

3. भूमि फार्म, ताजगंज, आगरा

भूमि फार्म पुष्पांजलि रोड पर स्थित एक फार्महाउस है जो आगरा शहर में स्थित है। ये आपको शादी के लिए सबसे सही स्थान हो सकता है। जो आपके सभी समारोहों के लिए उपयुक्त है। वहीँ ये शादी में आयोजन स्थल में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है।

यहाँ आपको पर प्लेट ₹1,150 देने होंगे।

4. होटल एस.आर.पैलेस, सिकंदरा, आगरा

होटल एस.आर. पैलेस एक बेहतरीन वेडिंग स्पॉट है। ये एक आदर्श स्थल है जहाँ आप अपनी शादी या कोई भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

यहाँ आपको पर प्लेट ₹ 450 देने होंगे।

5. रावत मैरिज होम, गोपाल पुरा, आगरा

रावत मैरिज होम आगरा शहर में स्थित एक बैंक्वेट हॉल है। यह शहर के हाई-प्रोफ़ाइल आवासीय क्षेत्र में स्थित है, जो इस स्थान को आपके सभी मेहमानों के लिए आसानी से सुलभ बनाता है। भारत में शादियों का बहुत महत्व है और इसलिए उन्हें इस तरह से आयोजित किया जाना चाहिए कि लोगों को सालों तक याद रहे।

यहाँ आपको पर प्लेट ₹1,050 देने होंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story