×

Amarnath Yatra Details: अमरनाथ यात्रा का बना रहे हैं प्लान, जानें कैसे करें यात्रा, किन बातों का रखना है ध्यान

Amarnath Yatra 2024 Full Details: अमरनाथ यात्रा हर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार जरूर करना चाहता है। अगर आप भी अमरनाथ जाना चाहते हैं तो चलिए हम आपके यहां के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 15 April 2024 9:15 AM GMT
Amarnath Yatra Details
X

Amarnath Yatra Details (Photos - Social Media)

Amarnath Yatra 2024 Full Details: हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा जाता है। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़े जोश के साथ पहाड़ों को पार करते हुए ऊंचाई पर पहुंचते हैं और बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करते हैं। यात्रियों का जत्था अलग-अलग टुकड़ों में अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए जाता है। अमरनाथ एक पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल है जहां हर कोई अपने जीवन काल में एक बार जरूर जाना चाहता है। जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा हर साल अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। अमरनाथ गुफा का मुख्य मंदिर समुद्र तल से 12756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है जो श्रीनगर से 141 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। शारीरिक रूप से यात्रा काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी यात्रियों का जज्बा हर मुश्किल का सामना करते हुए यहां पर पहुंचता है। अमरनाथ यात्रा दो रास्तों से की जा सकती है जिसमें से एक बालटाल है और दूसरा पहलगाम है।

2024 में कब कर सकते हैं यात्रा (When Can You Travel in 2024)

अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस साल 1 जुलाई से 17 अगस्त तक यह यात्रा करवा सकता है। यह समय यात्रा के लिए सबसे अच्छा माना गया है।

Amarnath Yatra Details

लगेंगे ये दस्तावेज (Documents Will Be Required)

अमरनाथ यात्रा आप अपने मन से नहीं कर सकते हैं बल्कि इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। यात्रा पर निकलने से पहले आपके पास सारे दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस होना जरूरी होता है। दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रेशन होता है उसी के बाद आप यात्रा पर जा सकते हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन (How Will The Registration Be Done)

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा। जो आपको यह बताया कि आप यात्रा पर जाने के लिए फिट है या फिर नहीं। यात्रा के दौरान जिन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है उसमें वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है इन्हें हमेशा अपने साथ रखें।

Amarnath Yatra Details

कैसे पहुंचे बालटाल से अमरनाथ (How To Reach Amarnath From Baltal)

पैदल - ट्रेक बलताल बेस कैंप से शुरू होता है, जो अमरनाथ गुफा से लगभग 14 किमी दूर है। बुलंद रास्तों और सीधी चढ़ाई के कारण इस मार्ग पर ट्रेकिंग करना बहुत चुनौतीपूर्ण है। पहला पड़ाव, डोमेल बेस कैंप से लगभग 2 किमी दूर है और अगला पड़ाव बरारी मार्ग है, जो डोमेल से 5 किमी दूर है। लगभग 4 किमी की ट्रैकिंग के बाद आप संगम पहुंचेंगे। और एक फिर से 3 किमी ट्रेक के बाद, आप अमरनाथ गुफा तक पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर - यह बलताल से अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने का सबसे तेज़ और सबसे अव्छा तरीका है। आप नीलग्रथ हेलिपैड (नीलग्रथ- पंजतरणी) से हेलिकॉप्टर पर चढ़ सकते हैं। हेलीपैड से गुफा 6 किमी की दूरी पर है। तीर्थयात्री पंजतरणी हेलीपैड से गुफा तक पहुंचने के लिए ट्रेक या पोनी / पालकी लें सकते हैं। टिकट श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड)की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे पहलगाम से अमरनाथ (How To Reach Amarnath from Pahalgam)

पैदल - पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है | पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है । शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुँचेंगे। पहलगाम से होते हुए अमरनाथ की गुफाओं तक पहुँचने में आपको 3 से 5 दिन का समय लगेगा।

हेलीकॉप्टर - कोई भी आसानी से पहलगाम हेलीपैड (पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर) से हेलीकॉप्टर पर चढ़ सकता है। गुफा हेलीपैड से 6 किमी दूर स्थित है। तीर्थयात्री पैदल दूरी तय कर सकते हैं या वे पंजतरणी हेलीपैड से अमरनाथ गुफा तक एक टट्टू / पालकी लें सकते हैं। टिकट एसएएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की जा सकती हैं। इतनी दूरी के कारण, पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर नीलग्रथ (बालटाल) -पंजाबनी से ज़्यादा महंगा है।

Amarnath Yatra Details

जरूरी है फिट होना (Important To Be Fit)

अमरनाथ यात्रा करने के लिए व्यक्ति का शारीरिक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है। यात्रा पर जाने से पहले आपको दो से तीन सप्ताह तक 506 किलोमीटर पैदल चलने की आदत डालनी होगी। महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए खुद को तैयार करना बहुत जरूरी है। व्यायाम करने से आपको गहरी सांस लेने में मदद मिलेगी। अगर आप ब्लड प्रेशर, फेफड़े यार हृदय संबंधित रोग से पीड़ित है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हेलिकॉप्टर की बुकिंग (Helicopter Booking)

अगर आप पहलगाम और बालटाल पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर की बुकिंग करना चाहते हैं, तो यह अच्छा रहेगा कि आप पहले से ही बुकिंग कर लें। आखरी समय पर हेलीकॉप्टर की टिकट पाना मुश्किल काम हो जाता है क्योंकि उपलब्धता पर निर्भर होता है। हेलीकॉप्टर की टिकट आपको नामित बैंक शाखों से मिल जाएगी जो यात्रा के परमिट के तौर पर मानी जाती है।

Amarnath Yatra Details

इन बातों का रखें ध्यान (Keep These Things In Mind)

अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है तो इस बारे में अपने साथियों और अधिकारियों को सूचना जरूर दें। यात्रा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कार्बोहाइड्रेट को इस यात्रा में अपना दोस्त बनाएं। वहीं अगर इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आपको बीमार महसूस हो रहा है तो तुरंत नीचे उतरे और अपना चेकअप करवाएं।

धूम्रपान बिल्कुल भी ना करें और शराब तथा कैफीन का सेवन न करें।

सोते समय 300 मीटर से ऊपर की ऊंचाई को पर ना करें।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story