×

India Cave Temples: बहुत खूबसूरत है भारत के केव टेंपल्स, आप भी करें सैर

Indias Cave Temples : भारत में घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है और यहां पर कई सारे गुफा मंदिर भी है। चलिए आज हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Jan 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2024 6:45 AM GMT)
India Cave Temples
X

India Cave Temples (Photos _ Social Media)

Indias Cave Temples : घूमने फिरने के लिए भारत में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। प्राकृतिक स्थान हो या फिर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल यहां पर हर वह जगह मौजूद है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। भारत वैसे भी अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। दुनिया भर से लोग घूमने के लिए भारत पहुंचते हैं क्योंकि उन्हें यहां पर एक से बढ़कर एक जगह का दीदार करने का मौका मिलता है। भारत में जितने भी प्राचीन स्मारक और मंदिर मौजूद है इसमें यहां के समृद्ध इतिहास को बखूबी दर्शाया गया है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई सारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल मौजूद है। हमारे देश में कई सारे केव टेंपल भी मौजूद है जो रॉक कट मंदिर के नाम से पहचाने जाते हैं। इन मंदिरों को चट्टानों काटकर भव्य और राज्य से अंदाज में तैयार किया गया है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताते हैं जो बहुत खूबसूरत है और आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

एलिफेंटा की गुफा

महाराष्ट्र के मुंबई के करीब एलिफेंटा की गुफाएं मौजूद है जहां पर आपको रॉक कट मंदिरों का बेहतरीन नमूना देखने को मिलेगा। यह मुंबई से 10 किलोमीटर दूर एलिफेंटा द्वीप पर मौजूद है जहां पर पांच हिंदू गुफाएं और दो बौद्ध गुफाएं मौजूद हैं। यहां पर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी बना हुआ है, जिनमें स्थापित मूर्तियां पांचवी और आठवीं शताब्दी की है। यहां पर हर साल फरवरी के महीने में डांस फेस्टिवल का आयोजन भी होता है।

एलिफेंटा की गुफा


बादामी गुफाएं

अगर आप कर्नाटक घूमने जा रहे हैं तो आपके यहां की बदामी गुफाएं जरूर देखनी चाहिए। यहां का आर्किटेक्चर बहुत ही शानदार है जो छठी शताब्दी के दौरान किया गया है। चालुक्य साम्राज्य के शासनकाल के दौरान इसका निर्माण किया गया था। यहां पर पांच गुफाएं हैं जो भगवान शिव, विष्णु और जैन संतों को समर्पित की गई है। गुफा के छोटे आकार के कारण यहां पर प्रवेश करने के लिए रेंग कर जाना पड़ता है।

बादामी गुफाएं


अजंता गुफा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता गुफाएं मौजूद है जो 30 चट्टानों को काटकर बनाई गई है। इन ए यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है। यह गुफा मंदिर 2000 साल पहले बनाए गए थे और इनका ऐतिहासिक महत्व काफी खास है। यहां जितने भी मंदिर है वह भगवान बुद्ध और उनके मतों को समर्पित किए गए हैं इसलिए बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां पर पहुंचते हैं।

अजंता गुफा


एलोरा गुफाएं

औरंगाबाद में एलोरा गुफाएं भी मौजूद है जो पूरी दुनिया में चट्टानों से निर्मित सबसे बड़े मठ और मंदिरों के रूप में पहचानी जाती है। यहां पर 34 गुफाओं का पूरा परिसर बना हुआ है जिसमें बौद्ध, हिंदू और जैन मंदिर है। यहां 12 बौद्ध गुफाएं 17 हिंदू गुफाएं और 5 जैन गुफाएं मौजूद हैं जो दक्षिण, केंद्र और उत्तर में हैं। यहां का कैलाश मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

एलोरा गुफाएं


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story