×

Andaman and Nicobar tour plan: मालदीव की तरह खूबसूरत है ये इंडियन आइलैंड, सस्ते में जा सकते हैं घूमने

छुट्टियां बिताने के लिए अंडमान बेहतरीन जगह है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) की सुंदरता दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 26 Aug 2021 10:57 AM GMT
Andaman and Nicobar Islands
X

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Photo- Social Media)

Andaman and Nicobar tour plan: मालदीव भारतीयों के लिए घूमने की फेवरेट जगहों में से एक है। बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी छुट्टियां बिताने मालदीव चले जाते हैं। अगर आप भी मालदीव जाना चाहते हैं, लेकिन अधिक खर्चे की वजह से नहीं जा पा रहे तो कम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि कैसे कम खर्च में भी मालदीव जैसा नजारा आप भारत में भी देख सकते हैं।

ये जगह है अंडमान आइलैंड (Andaman Island)। छुट्टियां बिताने के लिए अंडमान बेहतरीन जगह है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) की सुंदरता दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अंडमान मालदीव्स से कम खूबसूरत नहीं है। ये लोगों के लिए सबसे पसंदीदा हनीमून स्पॉट में से एक है।

अंडमान बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है। उत्तरी अंडमान में आप खुद को प्रकृति के करीब पाएंगे और यहां कई ऐसे खूबसूरत स्पॉट्स हैं, जहां जाकर आपको अनोखा अनुभव होगा। दूर तक फैला शांत समुद्र और इसका नीला रंग देखकर आप खुद को अलग ही दुनिया में महसूस करेंगे।


अंडमान घूमने कब जाएं ?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च (December to March) के बीच है। अगर आपको खुला आसमान और समुद्र के किनारे पसंद हैं, तो इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। यहां आकर लोगों के मन को शांति मिलती है और स्ट्रेस कम होता है। अंडमान आइलैंड में आप वाटरस्पोर्ट्स (Water Sports) का भी मजा ले सकते हैं।

कैसे जाएं अंडमान

अंडमान के लिए सबसे पहले कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से फ्लाइट लेकर पोर्ट ब्लेयर जाते हैं। इसके बाद यहां से क्रूज से जाना होता है।


कितना होगा खर्च

अगर आप दिल्ली से अंडमान जा रहे हैं तो फ्लाइट का टिकट करीब 5500 से 8000 रुपये तक का ​होगा। वहीं 4 से 5 दिन अंडमान में रुकते हैं तो मिड रेंज होटल, फेरी की सवारी और खाने-पीने में आपको करीब 20000 रुपये से 25000 रुपये तक खर्च करने होंगे। अगर आप कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं तो आपके काफी पैसे बच जाएंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story