×

Assam Famous Barak Valley: बहुत खुसबूरत है असम की बराक वैली, यहां दिखेंगे प्रकृति के अद्भुत नजारे

Assam Famous Barak Valley: बराक घाटी असम की एक बहुत ही सुंदर जगह है। चलिए आज हम आपको यहां की एक घाटी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 13 Jun 2024 1:16 PM GMT
Barak Valley of Assam
X

Barak Valley of Assam (Photos - Social Media)

Barak Valley of Assam: असम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। बराक घाटी, असम के दक्षिण में स्थित नदी घाटी है। इस घाटी का नाम बराक नदी पर पड़ा है। सिल्चर इस घाटी का प्रमुख नगर है। यह क्षेत्र चाय की खेती के लिए प्रसिद्ध है। इसके अन्तर्गत तीन जिले आते हैं- कछार, करीमगंज और हलाकांडी।यह क्षेत्र चाय की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

नदी के नाम पर रखा गया बराक घाटी का नाम (Barak Valley Named After The River)

बराक घाटी, असम के दक्षिण में स्थित नदी घाटी है। इस घाटी का नाम बराक नदी पर पड़ा है। सिल्चर इस घाटी का प्रमुख नगर है। यह क्षेत्र चाय की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

Barak Valley of Assam

कौन सी है बराक घाटी की महत्वपूर्ण फसल

बराक घाटी की महत्वपूर्ण फसल जूट है क्योंकि बराक घाटी असम में स्थित है। घाटी का तापमान 25° से 30°C तक होता है और वर्षा 100 से 200 सेमी तक होती है जो जूट की खेती के लिए आदर्श है।

Barak Valley of Assam

ये है बराक वैली की खासियत

बराक वैली की खासियत की बात करें तो यह असम का छिपा हुआ एक खजाना है। यहां पर आपको बादलों से ढके हुए ऊंचे ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झरने देखने को मिलेंगे। यहां बहने वाली नदी इस जगह की सबसे खूबसूरत चीज है। यहां का सिलचर शहर चाय की खेती के लिए पहचाना जाता है। यहां की चाय की पत्ती पूरे विश्व में सप्लाई की जाती है। जिन लोगों को घूमने करने का शौक है उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से काम नहीं है। यहां बादलों से घिरे पहाड़ों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है। यह ऐसी जगह है जहां पर साल भर हरियाली देखने को मिलती है। यहां से जब ट्रेन गुजरती है तो नजारा देखने लायक होता है। इस जगह को पक्षियों का घर कहा जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story