×

Aurangzeb Tomb Controversy: औरंगज़ेब की कब्र किसने बनवाई थी, क्यों शिवजी महाराज के पोते ने दी थी उसे श्रद्धांजलि?

Aurangzeb Tomb Controversy: औरंगज़ेब की कब्र पर इस मराठा शासक ने श्रद्धांजलि दी थी आइये जानते हैं कौन थे वो और आखिर क्यों गए थे वो मुग़ल शासक की कब्र पर।

Shweta Srivastava
Published on: 18 March 2025 7:41 PM IST
Aurangzeb Tomb Controversy
X

Aurangzeb Tomb Controversy (Image Credit-Social Media)

Aurangzeb Tomb Controversy: कुछ समय से औरंगज़ेब की कब्र को लेकर काफी विवाद चल रहा है वहीँ आज हम आपको बताएंगें कि औरंगज़ेब की कब्र को किसने बनवाया और क्या थी औरंगज़ेब की आखिरी ख़्वाहिश जिसे पूरा करते हुए इसे बनवाया गया था।

किसने बनवाई थी औरंगज़ेब की कब्र

मुग़ल शासक औरंगज़ेब की कब्र महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में स्थित है। आपको बता दें कि औरंगज़ेब का निधन 1707 में हुआ था। उसकी इच्छा के अनुसार ही खुल्दाबाद में उसकी कब्र बनाई गई साथ ही साथ उनके आध्यात्मिक गुरु शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास दफनाया गया फिलहाल यह कब्र छत्रपति संभाजी नगर (पहले औरंगाबाद) से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गौरतलब है कि औरंगजेब की कब्र एक साधारण मिट्टी से बनाई गई थी जिसे बाद में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन ने संगमरमर लगाया था। वहीँ इस स्थान को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जहां कई लोग आज भी श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं लेकिन इस समय इस कब्र को लेकर काफी सारे विवाद उठ खड़े हुए हैं।

जहां एक तरफ कुछ लोग औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि औरंगजेब की कब्र पर एक मराठा सम्राट ने श्रद्धांजलि दी थी। आइये जानते हैं कौन थे ये मराठा सम्राट और आखिर क्यों औरंगजेब की कब्र पर उन्होंने श्रद्धांजलि दी।

औरंगजेब और मराठा हमेशा से एक दूसरे के दुश्मन रहे लेकिन एक ऐसा मराठा सम्राट भी था जिसने औरंगजेब की कब्र पर श्रद्धांजलि दी थी। औरंगजेब मराठों को हराने और दक्षिण पर राज करने खुद दक्षिण भारत चला गया था और रिपोर्ट की माने तो छत्रपति शाहू प्रथम औरंगजेब की कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे वे मराठा साम्राज्य के पांचवें शासन और छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते थे।

ऐसा भी कहा जाता है कि मराठा संघ के समय मुगलों की बनाई इमारतों के प्रति मराठाओं का एक सम्मानजनक रवैया था। जिसके चलते उन्होंने औरंगजेब की कब्र को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story