×

Ayodhya Deepotsav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देख रेख में अयोध्या नगरी में रचने वाला है नया इतिहास, "दीपोत्सव" में बनेगा नया रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2023: जानिए कौन सा नया रिकॉर्ड बनने वाला है राम की नगरी अयोध्या में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देख रेख में होगा पूरा कार्यक्रम।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Nov 2023 2:30 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2023 2:31 AM GMT)
Ayodhya Deepotsav 2023
X

Ayodhya Deepotsav 2023 (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2023: दिवाली का रोशनी से भरा त्योहार 12 नवंबर को है। वहीँ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से ही अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। उनके नेतृत्व में, भगवान राम की नगरी लगातार साल 2017 से एक शानदार रोशनी के त्योहार जश्न मनाता आ रहा है। जिसे "अयोध्या दीपोत्सव" के रूप में जाना जाता है। वहीँ इस साल भी दिवाली को लेकर तैयारी ज़ोरों शोरों पर है। इस साल अयोध्या नगरी में कुस्ज ऐसा होने जा रहा है जिसके बाद एक नया रिकॉर्ड भी बन जायेगा। आइये इसे विस्तार से समझते हैं।

"अयोध्या दीपोत्सव" में बनेगा नया रिकॉर्ड

पिछले कुछ वर्षों में, अयोध्या नगरी लगातार सुर्ख़ियों में रही है। जिसने लगातार कई रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं और निरंतर विकास और समृद्धि भी देखी है। हर नए साल में यहाँ नए बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। इसके पहले जहाँ दिवाली पर अयोध्या ने 1,71,000 दीयों से राम की नगरी को सजाकर एक रिकॉर्ड बनाया था वहीँ उसके अगले साल 3,00,000 दीये जलाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वहीँ अब इस साल वो नए रिकॉर्ड की तैयारी में है। दरअसल अयोध्या में इस बार 51 घाटों पर 2.1 मिलियन दीये जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है। वहीँ अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने बताया कि, दिवाली पर शहर में एक असाधारण घटना होगी। जो पूरी अयोध्या नगरी को दीयों से रोशन कर देगी।

सरयू तट पर प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या स्थित है और अब सैकड़ों साल बाद भगवान राम 22 जनवरी को यहाँ स्थापित होने जा रहे हैं। वहीँ इस भव्य मंदिर में रामलला की अलौकिक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

वहीँ इसके पहले अयोध्यावासी राम लला की नगरी को दीयों से सजायेंगे और इस जश्न को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। जिससे एक नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही यहाँ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

अब तक के दीपोत्सव में बने रिकॉर्ड

  • 2017 में 1.71 लाख दीये जलाए गए।
  • 2018 में 3.01 लाख दीये जलाए गए।
  • 2019 में 4.04 लाख दीये जलाए गए।
  • 2020 में 6.06 लाख दीये जलाए गए।
  • 2021 में 9.41 लाख दीये जलाए गए।
  • 2022 में 15.76 लाख दीये जलाए गए (दीयों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड)।
  • 2023 में 21 लाख दीयों का लक्ष्य।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story