×

Places Near Ayodhya: अयोध्या के आसपास घूमने की ये हैं कुछ खास जगह, जरूर बनाएं ट्रिप प्लान

Places To Visit Near Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पिछले कुछ समय से काफी चर्चे में रही। श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर में इसके चर्चे रहे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Jan 2024 5:54 AM GMT
Places Near Ayodhya: अयोध्या के आसपास घूमने की ये हैं कुछ खास जगह, जरूर बनाएं ट्रिप प्लान
X

Places To Visit Near Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पिछले कुछ समय से काफी चर्चे में रही। श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर में इसके चर्चे रहे। अगर आप भी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अयोध्या के आसपास भी घूमने जाने का प्लान जरूर बनाएं। दरअसल अयोध्या के आसपास भी घूमने के लिए बेहद खास और खूबसूरत जगहें हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

अयोध्या के आसपास घूमने के लिए जगहें (Places To Visit Near Ayodhya):

लखनऊ (Lucknow)


उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी भी है और गोमती नदी के तट पर भी स्थित है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। दरअसल लखनऊ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और अयोध्या के निकट भी है। इतना ही नहीं वीकेंड पर घूमने की सूची में पसंदीदा स्थलों में से एक है। बता दें यह अपनी अवधी शैली की वास्तुकला के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। लखनऊ के स्वादिष्ट व्यंजनों और इसके फेमस चिकनकारी कपड़ों के कारण यह काफी फेमस है। लखनऊ जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर और जनवरी के बीच है क्योंकि उस समय जलवायु थोड़ी ठंडी होती है। मोती महल (Moti Mahal), बड़ा इमामबाड़ा (Bara imambara), छोटा इमामबाड़ा (Chota imambara), जुमा मस्जिद (Juma Masjid), सिकंदर बाघ (Sikandar Bagh), रूमी दरवाजा (Rumi Darwaza), Kaiserbagh Palace आदि घूम सकते हैं।

वाराणसी (Varanasi)


भगवान शिव की नगरी काशी अपनी खूबसूरत जीवन शैली के कारण दुनियाभर में काफी फेमस है। बता दें वाराणसी हिंदुओं के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक है और इसे भारत का सबसे पवित्र शहर भी कहा जाता है। वाराणसी, अयोध्या से नजदीक है, जो वीकेंड पर घूमने के लिए भी अच्छा माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, वाराणसी को काशी या बनारस के नाम से भी जाना जाता है और यह अपने मंदिरों, घाटों के लिए प्रसिद्ध है। लोग यहां केवल गंगा के पवित्र जल में स्नान करने के लिए आते हैं। दरअसल वाराणसी गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि, इस नदी में डुबकी लगाने से जीवन भर का पाप धुल जाता है। आप यहां विश्वनाथ मंदिर (New Vishwanath Temple), Panchganga Ghat, Manikarnika Ghat, BHU, Ramnagar Fort and Museum, Assi Ghat, Darbhanga Ghat, Varanasi Ghat आदि घूम सकते हैं।

प्रयागराज (Prayagraj)


प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, भारत के चार सबसे पवित्र शहरों में से एक है। यहां हर 12 साल में एक बार महाकुंभ लगता है। यहां हर 6 साल में एक बार अर्ध कुंभ और साल में एक बार माघ मेला भी होता है। यहां भारत की दो सबसे पवित्र नदियां, गंगा और यमुना का संगम होता है। प्रयागराज और उसके आसपास कई प्रसिद्ध मंदिर और ऐतिहासिक स्थल हैं। आप यहां संगम (Sangam), पातालपुरी मंदिर (Patalpuri Temple), ललिता देवी मंदिर (Lalita Devi temple), इलाहबाद किला (Allahabad Fort), खुसरो बाग (Khusro Bagh),इलाहबाद संग्रहालय (Allahabad Museum), इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad high court) अल्फ्रेड पार्क (Alfred park) घूम सकते हैं।

आगरा (Agra)


आगरा विश्व प्रसिद्ध ताज महल के कारण फेमस है। सिर्फ ताज महल ही नहीं, बल्कि आगरा में दो और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं, आगरा किला और फ़तेहपुर सीकरी। बता दें आगरा का इतिहास 11वीं शताब्दी का है और इस पर हिंदू और मुस्लिम राजवंशों का शासन रहा है। अगर आप यहां यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इतिहास की संपूर्ण संस्कृति देखने को मिलेगी। आगरा, अयोध्या के पास स्थित है। आप यहां ताज महल (Taj Mahal), आगरा का किला (Agra Fort), अकबर का मकबरा (The tomb of Akbar the great), जामा मस्जिद (Jama Masjid), महताब बाग (Mehtab Bagh), मोती मस्जिद (Moti Masjid) घूम सकते हैं। इन सभी जगहों के अलावा आप अयोध्या के आसपास बसा कसौंभी और कुशीनगर भी घूम सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story