Ayodhya Ram Mandir: 84 सेकंड का होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त, जानिए क्यों है ये इतना ख़ास

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का मुहूर्त निकला गया है। जानिए क्यों ये इतना ख़ास है आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 26 Dec 2023 10:12 AM GMT
Ayodhya Ram Mandir
X

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 का दिन प्रत्येक हिन्दू के लिए बेहद खास है। इस दिन राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीँ इसके लिए एक ख़ास मुहूर्त भी निकला गया है। जो 1 मिनट 24 सेकंड यानी 84 सेकंड का एक सूक्ष्म मुहूर्त है।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का होगा सूक्ष्म मुहूर्त

उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। इस समय रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां काफी तेज़ी में चल रहा है। जो 22 जनवरी 2024 को होगी इसके साथ ही इसके लिए एक निश्चित मुहूर्त भी निर्धारित किया गया है। वहीँ एक और बात है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है वो है इसके मुहूर्त की।

दरअसल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का सूक्ष्म मुहूर्त निकला गया है। साथ ही ये समय काफी शुभ माना गया है। ये समय एक तरह का संजीवनी है। वहीँ इस मुहूर्त को काशी के पंडितों द्वारा निकला गया है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को 84 सेकंड का ये मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड पर शुरू होगा। साथ ही ये 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। जिसका मतलब है कि ये 1 मिनट 24 सेकंड या 84 सेकंड का होगा। इसी समय प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके पहले एक घंटे तक यज्ञ, हवन, चार वेदों का परायण और कर्मकांडों का वाचन चलेगा।

इस 84 सेकंड के मुहूर्त को विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों ने काफी शुभ बताया है। वहीँ इसके लिए ये भी कहा जा रहा है कि इस मुहूर्त में 16 में से 10 गुण अच्छे हैं। इसे अभिजीत मुहूर्त कहा जा रहा है साथ ही इस समय प्राण प्रतिष्ठा करने से राज्यवृद्धि होगी। यही वजह है कि इस मुहूर्त को सबसे ज़्यादा शुभ माना गया है।

अयोध्या नगरी में भव्य मंदिर की तैयारियां पूरे ज़ोरों शोरों पर चल रही है साथ ही साथ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी सारी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। लेकिन ऐसे में 20 से 22 जनवरी तक आम लोगों के लिए मंदिर बंद रहेगा। इसे तीन दिन तक बंद आंगतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को सभी के लिए खोल दिया जायेगा। इस दिन से सभी रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story