×

Ayodhya Tourist Place: अयोध्या में बनेगा खास म्यूजियम, यहां नजर आएगी 500 सालों के संघर्ष की दास्तां

Ayodhya Ram Mandir Museum: अयोध्या का राम मंदिर इस समय सबसे ज्यादा भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अभी श्याम मंदिर में एक म्यूजियम बनाया जाएगा जो 500 सालों के संघर्ष की दास्तान को बयां करेगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 Jun 2024 5:21 AM GMT
Ram Mandir Museum
X

Ram Mandir Museum (Photos - Social Media) 

Ram Mandir Museum : अयोध्या में सबसे राम मंदिर का निर्माण हुआ है तब से यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों को दर्शन करने जाते हुए देखा जा रहा है। लेकिन आप राम मंदिर परिसर में राम भक्त 500 वर्षों के इतिहास को बारीकी से जान सकेंगे क्योंकि यहां पर एक म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इस म्यूजियम में रामायण कठिन वस्तुओं के साथ-साथ मंदिर की खुदाई के दौरान मिली वस्तुएं भी रखी जाएगी। मंदिर का 500 वर्षों का जो इतिहास है उसके बारे में आगामी युवा पीढ़ी जान सके इसके लिए सभी चीजों को म्यूजियम में संरक्षित किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई के समय सनातन धर्म संस्कृति से जुड़े हुए चिन्ह चक्र, गदा, देवी देवताओं के प्रतिमा, आमलक, शंख समेत कई सारे अवशेष प्राप्त हुए थे। यह सभी अभिषेक राम मंदिर परिसर में बनने वाले म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे।

अयोध्या हिस्ट्री (Ayodhya History)

पारंपरिक इतिहास में, अयोध्या कोसल राज्य की प्रारंभिक राजधानी थी, हालांकि बौद्ध काल (6ठी-5वीं शताब्दी ईसा पूर्व ) में श्रावस्ती राज्य का मुख्य शहर बन गया। विद्वान आम तौर पर इस बात से सहमत हैं कि अयोध्या साकेत शहर के समान है, जहां कहा जाता है कि बुद्ध ने कुछ समय तक निवास किया था। ऐसा माना जाता है कि अयोध्या राम मंदिर उस स्थान पर बनाया गया है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था और इसे हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है।

Ram Mandir Museum


म्यूजियम दिखेगा 500 साल पुराना इतिहास (You Can See Here 500 year Old History)

राम मंदिर परिसर में जो म्यूजियम बनाया जाएगा यहां पर श्रद्धालुओं को दिखाने के लिए रामायण कालीन वस्तुएं रखी जाएगी। 500 सालों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को इस म्यूजियम में दर्शाया जाएगा ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इतिहास को जान सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story