×

Swaminarayan Mandir Pune: पुणे में है प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर, यहां होगा शांति का एहसास

Swaminarayan Mandir Pune: पुणे में बहुत ही प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर मौजूद है जो अपनी कलात्मक डिजाइन से सभी को आकर्षित करता है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Jun 2024 1:47 PM GMT
Swaminarayan Mandir Pune
X

Swaminarayan Mandir Pune

Swaminarayan Mandir Pune : पुणे भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध शहर है जो अपनी आधुनिकता की वजह से लोगों के बीच पहचाना जाता है। हालांकि आधुनिकता के अलावा यह शहर इतिहास से गहरा संबंध रखता है और यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। आज हम आपको स्वामीनारायण मंदिर के बारे में बताते हैं जिसकी स्थापना श्री स्वामीनारायण संस्था द्वारा की गई थी। साल 2001 में इसका निर्माण शुरू किया गया था और यह 2010 में बनकर पूरा हुआ। इस मंदिर का उद्घाटन प्रमुख स्वामी और आध्यात्मिक नेताओं की उपस्थिति में भव्य समारोह में हुआ था। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर तीन शिकार वाला है और इसके मुख्य द्वार पर कलात्मक डिजाइन देखने को मिलती है। मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति है जो सोने चांदी से बनी हुई है। इसके अलावा परिसर में अन्य मूर्तियां हैं जिनमें भगवान गणेश भगवान शिव देवी लक्ष्मी शामिल है।

होती है ये चीजें (These Things Happen)

इस मंदिर में हर दिन कोई ना कोई धार्मिक गतिविधि आयोजित होती है। यहां पर भजन आरती प्रवचन और कई त्यौहार भी मनायाजाते हैं। यहां होली दीपावली जन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाई जाती है। यह पुणे का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है और हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल के रूप में पहचाना जाता है।


कितना बड़ा है (How Big Is It)

पुणे का यह मंदिर 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और भारत का सबसे बड़ा स्वामीनारायण मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से हुआ है जिसमें जटिल और सुंदर नक्काशी की गई है। इसमें तीन शिकार है जो आकाश की ओर ऊंचे उठे हुए हैं। मंदिर का मुख्य द्वार कलात्मक रूप से डिजाइन किया गया है।

swaminarayan mandir pune


ऐसी है मूर्ति (The Statue Is Like This)

इस मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान स्वामी नारायण की मूर्ति है जो सोने और चांदी से बनी हुई है। इस परिसर में अन्य मूर्तियां भी हैं जिनमें शिव भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी शामिल है। इस पर्यटक स्थल पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

swaminarayan mandir pune


कहां है मंदिर (Temple Address)

यह खूबसूरत स्वामीनारायण मंदिर नरहे अंबेगांव रोड पुणे महाराष्ट्र में है। सुबह 7:00 से रात 8:30 बजे तक यहां दर्शन किए जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story