×

Bareilly: बरेली में घूमने की कई जगहें, नजदीक में पड़ते हैं कई शानदार हिल स्टेशन

Bareilly Mein Ghumne Ki Jagah: राजधानी लखनऊ से 252 किलोमीटर दूर बरेली में घूमने की कई शानदार जगहें हैं, जिनमें ऐतिहासिक महत्व के स्थल भी शामिल हैं। इसके अलावा बरेली के आसपास कई शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन भी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 July 2022 5:12 AM GMT
Bareilly
X

बरेली में घूमने की जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Bareilly Mein Ghumne Ki Jagah: पश्चिमी यूपी का बरेली शहर प्रदेश का आठवां बड़ा शहर है। इस शहर में ऐतिहासिक महत्व की कई स्थाने हैं। रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर अतीत में रोहिलखंड की राजधानी हुआ करता था। इस शहर का नाम मुगल काल में मकरंद राय ने करवाया था। बाद में अफगानिस्तान से आए रोहिल्लाओं ने इसे अपनी राजधानी बना लिया। बरेली का जुड़ाव स्वतंत्रता संग्राम की पथम लड़ाई (1857) से भी है।

राजधानी लखनऊ से 252 किलोमीटर दूर बरेली में घूमने की कई शानदार जगहें हैं, जिनमें ऐतिहासिक महत्व के स्थल भी शामिल हैं। इसके अलावा बरेली के आसपास कई शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, जहां जाकर आप इस उमस भरी गर्मी से राहत प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले बरेली शहर में स्थित घूमने लायक जगहों के बारे में जानते हैं।

जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple in Bareilly)


बरेली स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को दो सौ साल पुराना बताया जाता है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। बरेली घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए ये एक लोकप्रिय स्थान है। मंदिर अपनी चित्रकला और मूर्तियों के साथ एक उत्कृष्ट वास्तुकला को प्रदर्शित करता है।

दरगाह ए आला हजरत (Dargah-e-Ala Hazrat in Bareilly)

अहमद रजा खान ब्रिटिश काल के दौरान एक जानेमाने भारतीय थे। खान को उस दौर में एक पहुंचे हुए विद्वान और न्यायवादी इंसान के रूप में देखा जाता था। यही कारण है कि उनकी दरगाह मुस्लिमों के साथ – साथ हिंदुओं में भी काफी लोकप्रिय हैं। खान बरेलवी आंदोलन के दौरान एक मुख्य प्रचारक के तौर पर सामने आए थे। इस दरगाह पर मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग अहमद रजा खान की कब्र पर फूल और चादर चढ़ाने के लिए आते हैं।

अलखनाथ मंदिर (Alakhnath Temple in Bareilly)


जगन्नाथ मंदिर की तरह बरेल में अलखनाथ मंदिर भी काफी फेमस है। इसे यहां नागा साधुओं के अड्डे के तौर पर देखा जाता है। किसी भी वक्त जब आप दर्शन (Shree baba Alakhnath ji Mandir Bareilly) के लिए यहां आएंगे तो आपको नागा साधु के दर्शन जरूर होंगे। नागा साधु भगवान शिव के भक्त होते हैं।

सेना संग्राहलय (Army Museum in Bareilly)


बरेली स्थित सेना का एक संग्राहलय भी लोगों के बीच काफी फेमस है। इसका नाम आर्मी सर्विस कॉप्स मुस्लिम है। यहां सेना के उन हथियारों को रखा गया है, जिसे पुराने समय में यूज किया जाता था। यदि आप यहां भ्रमण के लिए जाते हैं तो आपको यहां आपको आकर्षक आकार वाली बंदूकें और तोपें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां उन पांडुलिपियों को भी रखा गया है, जो हमारे गौरवशाली इतिहास को बताते हैं।

बरेली में खाने की प्रसिद्ध चीजें (Famous things to do in Bareilly)

बरेली का सुरमा और झूमका ही नहीं बल्कि यहां का स्वाल - आलू और दही जलेबी भी बहुत मशहूर है। दूर – दराज से जायके के शौकीन लोग बरेली के बिहारीपुर ढाल स्थित पूरनपुर स्वीट्स पर पहुंचते हैं। हर रोज यहां सुबह आलू – स्वाल खाने वाले लोगों की होड़ लगी रहती है। बताया जाता है कि इस दुकान का स्वाद बीते 57 सालों से नहीं बदला है। ऐसे में यदि आप बरेली घूमने जाएं तो इस आलू – स्वाल के स्वाद का मजा जरूर लें।

बरेली के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन
(
Beautiful Hill Stations Near Bareilly)

अल्मोड़ा (Almora)


उत्तराखंड के हिमालय पर स्थित अल्मोड़ा (almora tourist places) एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। बरेली से अल्मोड़ा की दूरी 189 किलोमीटर है। आप 5 घंटे 19 मिनट में ड्राइव करके पहुंच सकते हैं। यहां बसें भी चलती है।

भीमताल (Bhimtal places to visit)

भीमताल नैनीताल से 23 किलोमीटर दूर एक कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है। बरेली से भीमताल की दूरी 127.8 किमी है, जहां आप 3 घंटे 15 मिनट में ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।

चैल (Chail)


चैल शिमला के करीब 44 किमी एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरा चैल समुद्र तल से 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बरेली से शिमला की दूरी 589.7 किमी है, जहां आप 11 घंटे 23 मिनट में ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।

चंबा (Chamba)


हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्थित ये एक हिमालयी शहर है। चंबा अपने ट्रैकिंग स्पॉट के लिए काफी प्रसिद्ध है, एडवेंचर का शौक करने वाले लोग अधिकतर यहां कैंपिंग करने आते हैं। बरेली से चंबा की दूरी 241 किमी है। लेकिन रास्ता अधिक घुमावदार होने के कारण आपको यहां (places to visit in chamba khajjiar) तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा। आप 15 घंटे 8 मिनट में ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।

कौसानी (Kausani)


उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित अल्मोड़ा से 51 किमी दूर कौसानी एक शानदार हिल स्टेशन है। यहां का सूर्यास्त का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। ये जगह हनीमून मनाने वालों, प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए बेस्ट है। बरेली से कौसानी की दूरी 241 किमी है, जहां आप 5 घंटे 56 मिनट में ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।

बरेली तक कैसे पहुंचे (How to reach Bareilly)

सड़क मार्ग – वेस्ट यूपी का बड़ा शहर बरेली प्रदेश के अन्य शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। अलग – अलग शहरों के लिए यहां से बस सेवा उपलब्ध है। दिल्ली से भी बस सेवा उपलब्ध है। आप केवल 5 घंटे में दिल्ली से यहां तक का सफर तय कर सकते हैं।

रेल मार्ग – बरेली मुरादाबाद – लखनऊ मार्ग पर पड़ता है। इस शहर में छह रेलवे स्टेशन है - बरेली जंक्शन, सी.बी स्टेशन, चेनेटी स्टेशन, सिटी स्टेशन, इज़्ज़तनगर स्टेशन और भोजपुरा स्टेशन। बरेली जंक्शन से लंबी रूट की गाड़ियां आराम से मिल जाएंगी।

हवाई मार्ग – बरेली का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है, जो यहां से 70 किमी की दूरी पर है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story